Home > Current Affairs > International > World Population Up 75 Million This Year: US Census Bureau

विश्व की जनसंख्या इस वर्ष 75 मिलियन बढ़ी: अमेरिकी जनगणना ब्यूरो

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
World Population Up 75 Million This Year: US Census Bureau Report 2 min read

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष वैश्विक जनसंख्या में 75 मिलियन लोगों की वृद्धि हुई और 1 जनवरी 2024 तक यह 8 बिलियन से अधिक हो जाएगी।

रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:

  • 1 जनवरी 2024 को अनुमानित वैश्विक जनसंख्या 8,019,876,189 हो जाएगी।
  • 1 जनवरी 2023 को पूरी दुनिया की कुल आबादी 7.94 अरब थी।
  • वर्ष 2023 में वैश्विक जनसंख्या में लगभग 7.5 करोड़ की वृद्धि हुई है।
  • वर्ष 2023 में दुनिया भर में जनसंख्या विकास दर 1 प्रतिशत से कम थी।
  • 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में हर सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत होने का अनुमान है।
  • जनसंख्या में 1 अरब की बढ़ोतरी में करीब 12 साल का समय लगा।
  • आगे जनसंख्या को 9 अरब पहुंचने में करीब 14 साल का समय लगेगा।

अमेरिकी जनसंख्या के आंकडे:

  • 1 जनवरी 2024 तक अमेरिका की जनसंख्या करीब 33.59 करोड़ पहुंच जाएगी।
  • वर्ष 2023 में लगभग 17.59 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
  • वर्ष 2024 में अमेरिका में प्रति 9 सेकेंड में 1 बच्चा जन्म लेगा। 
  • वहां प्रति 9.5 सेकेंड में एक व्यक्ति की मृत्यु होगी।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु:

  • UN की रिपोर्ट-2022 के अनुसार, 2050 तक आधी वैश्विक आबादी सिर्फ 8 देशों में होगी। 
  • इनमें भारत, कांगो, मिस्र, इथियोपिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, फिलिपींस और तंजानिया शामिल हैं।  
  • 61 देशों की आबादी 2022 से 2050 के बीच घट जाएगी, जिसमें अधिकांश यूरोपीय देश शामिल होंगे।

सबसे ज्यादा आबादी वाले देश-

  • भारत 
  • चीन 
  • अमेरिका 
  • इंडोनेशिया 
  • पाकिस्तान 
  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत की वर्तमान जनसंख्या 1,428,627,663 है जिसमें 
  • 0 - 14 आयु वर्ग - 25 %
  • 15 - 64 आयु वर्ग - 68 %
  • 65 साल से ऊपर - 7 %

FAQ

Ans - अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में वैश्विक जनसंख्या में लगभग 7.5 करोड़(75 मिलियन) की वृद्धि हुई है।

Ans - वर्ष 2050 तक

Ans - वर्ष 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में प्रति सेकंड में 4.3 लोगों का जन्म और दो लोगों की मौत होने का अनुमान है।

Ans - भारत
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.