21 दिसंबर 2023 को प्रथम ‘विश्व बास्केटबॉल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। विश्व बास्केटबॉल दिवस की घोषणा 25 अगस्त, 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने की थी। संयुक्त राष्ट्र ने बास्केटबॉल की सार्वभौमिक अपील और खेल में वैश्विक भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु 21 दिसंबर को विश्व बास्केटबॉल दिवस के रूप में घोषित किया।
विश्व बास्केटबॉल दिवस 2023 की थीम:
- ‘बास्केटबॉल: बेहतर भविष्य के लिए एक स्थायी विरासत तैयार करना’।
- सतत विकास के लिए एजेंडा 2030 में, खेलों को सतत विकास के एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक के रूप में मान्यता दी गई है।
- खेल, कला और शारीरिक गतिविधि में धारणाओं, पूर्वाग्रहों और व्यवहारों को बदलने के साथ-साथ लोगों को प्रेरित करने की शक्ति है।
- खेल नस्लीय और राजनीतिक बाधाओं को तोड़ने, भेदभाव का मुकाबला करने और संघर्ष को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बास्केटबॉल का इतिहास:
- 1891 में डॉ. जेम्स नाइस्मिथ द्वारा बास्केटबॉल का आविष्कार किया गया। बास्केटबॉल, अब एक वैश्विक खेल बन चुका है जिसके विश्व में अनुमानित 450 मिलियन खिलाड़ी हैं।
- 1936 में बास्केटबॉल ओलंपिक का हिस्सा बन गया।
- बास्केटबॉल अफ्रीका लीग (बीएएल) की स्थापना 2019 में की गई थी।
- महिलाओं ने 1892 में बास्केटबॉल खेलना आरंभ किया और 1976 में महिला बास्केटबॉल ओलंपिक में शामिल हुई।
- जॉर्डन और लेब्रोन विश्व प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं।
बास्केटबॉल विश्व कप 2023:
- अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (एफआईबीए) द्वारा बास्केटबॉल विश्व कप 2023 का आयोजन 25 अगस्त से 10 सितंबर, 2023 तक किया गया।
- यह मुख्यतः तीन देशों फिलीपींस, जापान और इंडोनेशिया में आयोजित किया गया।
- एफआईबीए बास्केटबॉल विश्व कप का 19वां संस्करण है।
- इसका आयोजन प्रत्येक चार वर्ष पर किया जाता है।
- टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कुल 32 टीमों को चार-चार टीमों के आठ समूहों में विभाजित किया गया।
- एफआईबीए बास्केटबॉल विश्व कप का फाइनल 10 सितंबर 2023 को जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित किया गया। एफआईबीए बास्केटबॉल विश्व कप का खिताब जर्मनी ने सर्बिया को हराकर प्राप्त किया।
भारतीय बास्केटबॉल के प्रसिद्ध खिलाड़ी:
- ख़ुशी राम को एशिया के स्कोरिंग मशीन के नाम से जाना जाता है। ये अपने समय (1960 के दशक में) के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे।
- ख़ुशी राम के बाद अजमेर सिंह ने भारतीय बास्केटबॉल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके समय में भारतीय बास्केटबॉल का स्वर्णिम काल कहा जा सकता है।
- अमज्योत सिंह गिल वर्तमान में भारत के बास्केटबॉल के सबसे योग्य खिलाड़ी हैं।
- वर्तमान में भारतीय बास्केटबॉल के लिए सबसे बड़ा नाम सतनाम सिंह है। सतनाम, पंजाब संबंध रखते हैं।
- पिछले एक दशक से भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम में लगातार रहने वाली अनीता पॉलदुराई अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही हैं।