भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीन के उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर सहमति जताई।
कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा निलंबित कर दी गई थी जो अभी तक निलम्बित है। जून 2020 में गलवान में सीमा पर हुई सैन्य झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में भारी तनाव है।
चीनी उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग 12 से 13 जून, 2025 तक दो दिनों के लिए भारत आए। 27 जनवरी 2025 को बीजिंग में मुलाकात के बाद दोनों के बीच यह दूसरी बातचीत थी।
कैलाश मानसरोवर यात्रा छह साल बाद 2025 में फिर से शुरू हुई।
पिछली यात्रा 2019 में आयोजित की गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी और भारत और चीन के बीच तनाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
जनवरी 2025 में विक्रम मिस्री की बीजिंग, चीन यात्रा के दौरान, भारत और चीन 2025 में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर सहमत हुए थे।
विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने 13 जून 2025 को नई दिल्ली में 50 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई।
कैलाश मानसरोवर तिब्बत में है और इसे भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है।
यह हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक महत्व का स्थान है।
यात्रा के आयोजक
यात्रा के मार्ग
भारत से कैलाश मानसरोवर के लिए दो मार्ग हैं