Home > Current Affairs > International > UN declares the year 2024 as the International Year of Camelids

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
UN declares the year 2024 as the International Year of Camelids Environment 4 min read

संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर के लोगों के जीवन में कैमलिड्स के महत्व को उजागर करने के लिए वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया है।

अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष 2024 का उद्देश्य:-

  • अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष 2024 का उद्देश्य कैमलिड्स की अप्रयुक्त क्षमता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अनुसंधान, क्षमता विकास और नवीन प्रथाओं तथा प्रौद्योगिकियों के उपयोग के माध्यम से कैमलिड्स क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का प्रयास करना है।

कैमलिड्स के बारे में :-

  • यह ऊँट विश्व के 90 से अधिक देशों में पाए जाते हैं।

कैमलिड्स की विशेषता :-

  • ये जुगाली करने वाले शाकाहारी जीव होते हैं, इनकी शारिरिक संरचना में पतली गर्दन,लंबे पैर एवं तीक्ष्ण और नुकीले दांत होते हैं। 
  • इनके खुर नहीं होते बल्कि, पैर में दो उंगलियां होती हैं,जिनमें नाखून और मुलायम पैड होते हैं जिन्हें ग्रीक भाषा में टायलोपोडा कहा जाता है जिसका अर्थ "गद्देदार पैर" है। 
  • अफ़्रीकी-एशियाई ऊँट प्रजातियों ने कठोर और जलविहीन वातावरण में अपने जीवन के लिए व्यापक अनुकूलन विकसित किया है। 
  • बैक्ट्रियन ऊंट की जंगली प्रजाति खारा पानी पीने में भी सक्षम हैं । 
  • निवास :- कैमलिड्स एंडीज़ पर्वत श्रृंखला के ऊंचे क्षेत्रों, अफ्रीका और एशिया के शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पाए जाते हैं। 
  • उत्तरी अफ्रीका और मध्य एशिया में पाए जाने वाले ऊँट पुरानी दुनिया के असली ऊँट हैं, जैसे ड्रोमेडरी ऊँट (एक-कूबड़ वाला ऊँट) और बैक्ट्रियन ऊँट (दो-कूबड़ वाला ऊँट)। ईनकी विशेषताएँ हैं:-
    • उनकी पीठ पर कूबड़ और
    • दुल्ला, जो नर ऊंटों के गले में पाया जाने वाला एक अंग है और माना जाता है कि यह नर ऊंटों के बीच प्रभुत्व प्रदर्शित करने और मादाओं को आकर्षित करने से जुड़ा हुआ है।

 

कैमलिड्स का महत्व:-

  • कैमलिड्स संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिकल्पित सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
  • ये जीव स्थानीय समुदायों के लिए खाद्य सुरक्षा, पोषण और आर्थिक विकास में सहायक होते हैं।
  • ये जीव दूध और मांस का एक प्रमुख स्रोत हैं जो लोगों को खाद्य सुरक्षा में सहायता प्रदान करते हैं। 
  • ये जीव फाइबर भी प्रदान करते हैं जिसका उपयोग कपड़े और आश्रय के लिए किया जाता है।
  • इनका उपयोग लोग परिवहन के साधन के रूप में भी करते है। 
  • ये जीव जैविक खाद भी उपलब्ध कराते हैं जिसका उपयोग कृषि में किया जाता है। 

संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में :

  • संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर के साथ हुई थी।
  • वर्तमान में इसमें शामिल सदस्य राष्ट्रों की संख्या 193 है।
  • इस संस्था की संरचना में महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद सम्मिलित है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओं को "राजभाषा" के तौर पर स्वीकृत किया है (अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी) I 
  • मुख्यालय- न्यूयॉर्क, अमेरिका
  • महासचिव-  एंटोनियो गुटेरेस
  • संयुक्त राष्ट्र दिवस - 24 अक्टूबर

FAQ

Ans. अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष

Ans. बैक्ट्रियन ऊंट

Ans. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 में की गयी थी I

Ans. एंटोनियो गुटेरेस
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.