Home > Current Affairs > National > Sumit Antil, Sheetal Devi Win Best Male And Female Athletes Awards

सुमित अंतिल, शीतल देवी ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एथलीट का पुरस्कार जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Sumit Antil, Sheetal Devi Win Best Male And Female Athletes Awards Award and Honour 3 min read

भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और तीरंदाज शीतल देवी ने प्रथम दिव्यांग खेल पुरस्कार में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार जीता।

  • प्रथम दिव्यांग खेल पुरस्कार देश में पहली बार विशेष रूप से दिव्यांग एथलीटों के लिए स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य दिव्यांग खेल समुदाय की उत्कृष्ट उपलब्धियों को वार्षिक रूप से रेखांकित करना है।

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार:

  • भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता और फ्रीस्टाइल तैराक मुरलीकांत पेटकर, जिन्होंने 1972 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, को भी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार:

  • प्रसिद्ध पैरा-बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना, जिन्होंने प्रमोद भगत, अबू हुबैदा और पलक कोहली जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है, ने सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता।

सर्वश्रेष्ठ अकादमी का पुरस्कार:

  • गौरव खन्ना एक्सेलिया बैडमिंटन अकादमी ने सर्वश्रेष्ठ अकादमी का पुरस्कार जीता।

मेजर ध्यानचंद टीम ऑफ द ईयर पुरस्कार :

  • हांगझोउ पैरा खेलों में स्वर्ण सहित कई पदक जीतने वाली ‘भारतीय ब्लाइंड शतरंज टीम’ ने मेजर ध्यानचंद टीम ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता। 

भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल के रिकॉर्ड और पुरस्कार:

  • सुमित अंतिल का जन्म 6 जुलाई 1998 को खेवड़ा, सोनीपत , हरियाणा , भारत में हुआ था।
  • उन्होंने 2020 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक और 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक F64 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीते हैं। 
  • उन्होंने हांग्जो चीन में 2022 एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर के थ्रो के साथ वर्तमान विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • 2021 - खेल रत्न पुरस्कार , भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान।
  • 2022 - पद्म श्री पुरस्कार , भारत गणराज्य का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।

तीरंदाज शीतल देवी के रिकॉर्ड और पुरस्कार:

  • शीतल देवी, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के लोइधर गांव की एक बिना हाथ वाली पैरा तीरंदाज हैं।
  • चीन के हांगझोउ में हुए एशियाई पैरा खेलों में शीतल देवी ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। 
  • इन्हे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट 2023 चुना गया है। 
  • इन्हे हाल ही में अर्जुन पुरस्कार 2023 के लिए भी चुना गया है।

FAQ

Ans. भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने प्रथम दिव्यांग खेल पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का पुरस्कार जीता।

Ans. तीरंदाज शीतल देवी ने

Ans. भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता और फ्रीस्टाइल तैराक मुरलीकांत पेटकर को प्रथम दिव्यांग खेल पुरस्कार में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।

Ans. वर्ष 2021 में सुमित अंतिल को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Ans. शीतल देवी को सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट 2023 चुना गया।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.