12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन 2025 का उद्घाटन 7 मई 2025 को नई दिल्ली में किया गया। तीन दिवसीय सम्मेलन 7-9 मई 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मई को वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।
यह सम्मेलन अंतरिक्ष अन्वेषण में वैश्विक नेताओं को नवीनतम प्रगति, चुनौतियों और भविष्य के मानव अंतरिक्ष अन्वेषण पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाता है।
पहला वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन 2010 में बीजिंग, चीन में आयोजित किया गया था।
वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन का पिछला संस्करण मई 2023 में नॉर्वे की राजधानी ओलसो में आयोजित किया गया था।
12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन 2025 के आयोजक
- 12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन 2025 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय वैमानिकी महासंघ द्वारा किया गया है।
- इसकी मेजबानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा की जा रही है, जबकि भारतीय अंतरिक्ष यात्री सोसायटी सह-मेजबान है।
12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
- 12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन का उद्घाटन 7 मई 2025 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।
12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन का विषय
- 12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन का विषय है - नई दुनिया तक पहुँचना: अंतरिक्ष अन्वेषण पुनर्जागरण।
वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन के बारे में
- अंतर्राष्ट्रीय वैमानिकी महासंघ का वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन अंतरिक्ष अन्वेषण करने वाले देशों की नीतियों और कार्यक्रमों को साझा करने को प्रोत्साहित करता है।
- इसका उद्देश्य अंतरिक्ष अन्वेषण में चुनौतियों का समाधान खोजने में सहयोग करने के लिए देशों को प्रोत्साहित करना भी है।
- यह देशों को उनके सामने आने वाली चुनौतियों, सीखे गए सबक और भविष्य की अंतरिक्ष अन्वेषण योजना को साझा करने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है।
12वें वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन में प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक और प्रशासकों ने भाग लिया। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के जोसेफ एशबैकर, जापानी अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा के काजुयोशी कावासाकी।
अंतर्राष्ट्रीय वैमानिकी महासंघ के बारे में
अंतर्राष्ट्रीय वैमानिकी महासंघ की स्थापना 1951 में हुई थी।
यह दुनिया की अग्रणी अंतरिक्ष वकालत संस्था है।
सदस्य - 81 देशों के 563 सदस्य
इसके सदस्यों में प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियां, कंपनियां, शोध संस्थान, विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।
मुख्यालय - पेरिस, फ्रांस