Home > Current Affairs > International > Cambodia, Thailand Impose Fresh Curbs Amid Escalating Border Dispute

बढ़ते सीमा विवाद के बीच कंबोडिया, थाईलैंड ने एक दूसरे पर नए प्रतिबंध लगाए

Utkarsh Classes Last Updated 25-06-2025
Cambodia, Thailand Impose Fresh Curbs Amid Escalating Border Dispute Place in News 5 min read

दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी देशों थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद और बढ़ गया है और दोनों देशों ने अपने देश के नागरिकों और पर्यटकों को दूसरे देश की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते सीमा विवाद के कारण द्विपक्षीय संबंध नए निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं।

यह विववाद उस समय खतरनाक रुख अपना लिया जब 28 मई 2025 को दोनों देशों के बलों के बीच सशस्त्र झड़प में एक कंबोडियाई सैनिक मारा गया था। तब से, दोनों देशों ने एक-दूसरे पर दंडात्मक उपाय लागू किए हैं। कंबोडिया ने थाईलैंड से फलों और सब्जियों से लेकर बिजली और इंटरनेट के साथ-साथ थाई नाटकों और फिल्मों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

थाईलैंड ने अपने भूमि सीमाओं के माध्यम से कंबोडिया जाने वाले नागरिकों और पर्यटकों पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं। हवाई मार्ग से थाईलैंड से कंबोडिया आने वाले विदेशी पर्यटकों के थाईलैंड से जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दोनों देशों के बीच सीमा विवाद की पृष्ठभूमि

28 मई 2025 को एमराल्ड ट्राएंगल क्षेत्र में कंबोडिया और थाईलैंड के सशस्त्र बलों के बीच झड़प हुई थी जिसमे एक कंबोडियाई सैनिक मारा गया था। 

एमराल्ड ट्राएंगल लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच साझा सीमा क्षेत्र को संदर्भित करता है। कंबोडिया और थाईलैंड दोनों एमराल्ड क्षेत्र के एक हिस्से पर दावा करते हैं।

प्रीह विहियर मंदिर पर विवाद

  • थाईलैंड और कंबोडिया की भूमि सीमा 817 किलोमीटर लंबी है। फ्रांसीसियों ने 1863 से 1953 तक कंबोडिया पर शासन किया और 1907 में कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा खींची।
  • थाईलैंड ने शुरू में सीमा को स्वीकार कर लिया था, लेकिन बाद में उसने सीमा पर आपत्ति जताई और कंबोडिया के डांगरेक पर्वतों पर स्थित 11वीं सदी का प्रीह विहियर मंदिर और उसके आस पास के क्षेत्र पर अपना दावा किया।
  • बाद में कंबोडिया ने 1959 में इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में ले गया। 1962 के अपने फैसले में, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने फैसला सुनाया कि प्रीह विहियर मंदिर कंबोडिया का है।
  • थाईलैंड ने फैसले को स्वीकार कर लिया है, लेकिन उसका कहना है कि मंदिर के आसपास का क्षेत्र अभी भी विवादित है।
  • यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) द्वारा प्रीह विहियर मंदिर को 2008 में विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच करीब तीन साल तक सैन्य संघर्ष हुए।
  • प्रीह विहिर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसका निर्माण 11वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में हुआ था।

कंबोडिया के बारे में

यह एक दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र है जिसे प्राचीन काल में खमेर के नाम से जाना जाता था।

यह देश भारतीय और चीनी संस्कृति का संगम रहा है।

दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर परिसर, अंगकोर वाट, कंबोडिया में है और भगवान विष्णु को समर्पित है। यह यूनेस्को विरासत स्थल है।

राजधानी: नोम पेन्ह

मुद्रा- रील

प्रधानमंत्री- हुन मानेट

थाईलैंड के बारे में

थाईलैंड एक दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है जिसे सियाम के नाम से भी जाना जाता है।

यह उन कुछ एशियाई देशों में से एक है, जिस पर कभी यूरोपीय औपनिवेशिक शासन नहीं रहा।

राजधानी- बैंकॉक

मुद्रा-भात

प्रधानमंत्री- सुश्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा

FAQ

उत्तर: यह कंबोडिया में है, लेकिन थाईलैंड इस पर अपना दावा करता है।

उत्तर: भगवान शिव, यह कंबोडिया में स्थित है।

उत्तर: नोम पेन्ह

उत्तर: थाईलैंड और कंबोडिया। हालाँकि, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक भी एमराल्ड ट्राएंगल क्षेत्र में कंबोडिया और थाईलैंड के साथ सीमा साझा करता है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.