केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5 से 7 मई 2025 तक इटली के मिलान शहर में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की 58वीं वार्षिक बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक में भाग लिया। निर्मला सीतारमण एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक एडीबी के सदस्य देशों में आयोजित की जाती है। इटली एडीबी का संस्थापक सदस्य देश है।
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 57वीं वार्षिक बैठक 2 से 5 मई 2024 तक जॉर्जिया के त्बिलिसी में आयोजित की गई थी ।
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स,एडीबी का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है और इसकी बैठक साल में एक बार होती है। आम तौर पर, सदस्य देश का वित्त मंत्री बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में देश का प्रतिनिधित्व करता है।
58वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक का उद्घाटन 5 मई 2025 को एडीबी के अध्यक्ष मासातो कांडा ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए, मासातो कांडा ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एडीबी के फोकस क्षेत्रों को रेखांकित कियाजो निम्नलिखित हैं:
मिलान में हुई बैठक में 5,000 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, 69 सदस्य देशों के प्रतिनिधि, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि शामिल थे।
इस बैठक में इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी हिस्सा लिया।
एशियाई विकास बैंक की स्थापना 1966 में एशिया प्रशांत क्षेत्र पर केंद्रित एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय विकास बैंक के रूप में की गई थी।
यह सरकार और निजी क्षेत्र को गरीबी उन्मूलन, विकास और जलवायु संबंधी परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण सुविधाएँ प्रदान करता है।
सदस्य - 69 देश। इनमें से पचास देश एशिया-प्रशांत क्षेत्र से हैं, जबकि 19 देश इस क्षेत्र से बाहर के हैं।
मुख्यालय: मांडलुयोंग सिटी, मेट्रो मनीला, फिलीपींस
अध्यक्ष: मासातो कांडा
यह भी पढ़ें
एडीबी ने त्रिपुरा औद्योगिक अवसंरचना विकास के लिए 85.4 मिलियन डॉलर का ऋण मंजूर किया