Home > Current Affairs > National > State's Startup Ranking 2022- Gujarat, Karnataka, Kerala Emerged Best

राज्य की स्टार्टअप रैंकिंग 2022- गुजरात, कर्नाटक, केरल सर्वश्रेष्ठ रहे

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
State's Startup Ranking 2022- Gujarat, Karnataka, Kerala Emerged Best Report 5 min read

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 की रिपोर्ट जारी की गई। इसमें गुजरात, कर्नाटक व केरल को राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन का अवार्ड दिया गया।

  • 16 जनवरी 2024 को वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यों को ये अवार्ड दिए।
  • पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उड़ीसा व महाराष्ट्र को शीर्ष प्रदर्शन का अवार्ड दिया गया। जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम व आंध्र प्रदेश को स्टार्टअप की लीडर श्रेणी का अवार्ड दिया गया।
  • इस अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने में स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 की रिपोर्ट के मुख्य बिंदु: 

  • भारत में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।
  • इस अभ्यास में कुल 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने भाग लिया। 
  • करीब 1,800 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को पेटेंट प्रदान किया गया है। ऐसे मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 1.17 लाख से अधिक हो गई है।
  • रिपोर्ट में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पाँच श्रेणियों में स्थान दिया गया। इनमें प्रमुखतः 
    • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य: गुजरात, कर्नाटक व केरल
    • शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य: पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उड़ीसा व महाराष्ट्र 
    • नेतृत्व करने वाले राज्य: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम व आंध्र प्रदेश
    • महत्वाकांक्षी नेतृत्व करने वाले राज्य: बिहार और हरियाणा 
    • उभरते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने वाले राज्य: छत्तीसगढ़, दिल्ली और जम्मू और कश्मीर
  • उभरते उद्यमियों को बढ़ावा देने तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए नई पहल शुरू की गई है।

स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क का उद्देश्य:  

  • इस अभ्यास का उद्देश्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उनके स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करना है। साथ ही एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने में सहायता करना है।

स्टार्टअप की संख्या हुई एक लाख से अधिक:  

  • डीपीआईआईटी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सात वर्षों में स्टार्टअप की संख्या में सालाना 120 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है।
  • स्टार्टअप की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। 
  • देश के लगभग सभी 670 जिलों में स्टार्टअप की उपस्थिति है।

देश में हुए 112 यूनिकार्न स्टार्टअप: 

  • देश में कुल 112 यूनिकार्न स्टार्टअप है। इनका कुल मूल्य 30 लाख करोड़ का है। 
  • 2021 में 45 यूनिकॉर्न को विकसित किया गया जिसका कुल मूल्य 8.5 लाख करोड़ रुपये है वहीं 2022 में 22 यूनिकॉर्न विकसित किया गया जिसका कुल मूल्य लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये है।
  • स्टार्टअप ने 10 लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी है। 
  • केन्द्रीय मंत्री गोयल के अनुसार, फार्मा, वित्त, कृषि से लेकर स्टार्टअप उड्डयन, ड्रोन जैसे विभिन्न सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
  • पर्यटन के क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए असीम संभावनाएं हैं और उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए।

राज्यों के मूल्यांकन का आधार: 

  • रैंकिंग फ्रेमवर्क 25 कार्य बिंदुओं में फैले सात सुधार क्षेत्रों के आधार पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का मूल्यांकन करता है। सुधार के क्षेत्र हैं:
    • संस्थागत समर्थन
    • नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना
    • बाजार तक पहुंच
    • इनक्यूबेशन और मेंटरशिप समर्थन
    • फंडिंग समर्थन
    • सक्षम लोगों की क्षमता निर्माण और 
    • एक सतत भविष्य के लिए रोडमैप।
  • रैंकिंग ढांचे की शुरुआत के बाद पहली बार, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पारिस्थितिकी तंत्र के मूल्यांकन में स्थिरता के महत्वपूर्ण आयाम को शामिल किया गया है।

FAQ

Answer:- उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी)

Answer:- गुजरात, कर्नाटक व केरल

Answer:- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम व आंध्र प्रदेश

Answer:- देश में कुल 112 यूनिकार्न स्टार्टअप हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.