किर्गिस्तान ने संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए आधिकारिक तौर पर हिम तेंदुए को अपना राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है।
- किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ‘सदिर झापारोव’ ने 30 दिसंबर, 2023 को इस आशय के संबंध में एक हुक्मनामा पर हस्ताक्षर किए।
- हिम तेंदुआ किर्गिज़ संस्कृति में ऐतिहासिक रूप से महत्त्वपूर्ण है जिसका वर्णन किर्गिज़ लोक नायक मानस की कहानी में मिलता है, जो महानता, साहस तथा समुत्थानशीलता के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित है।
हिम तेंदुआ के बारे में:
- वैज्ञानिक नाम: पेंथेरा अन्सिया
- इसे ghost of the mountains' अर्थात 'पहाड़ों का भूत' के रूप में संदर्भित किया जाता है।
आवास:
- मध्य और दक्षिण एशिया के पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।
- हिम तेंदुआ रेंज वाले देशों की संख्या (12) - अफगानिस्तान, भूटान, चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान
भारत में हिम तेंदुए का आवास:
- पश्चिमी हिमालय - जम्मू कश्मीर , लद्दाख , हिमाचल प्रदेश
- पूर्वी हिमालय - उत्तराखंड , सिक्किम , अरुणांचल प्रदेश
संरक्षण की स्थिति:
- IUCN रेड लिस्ट - सुभेद्य (Vulnerable)
- ‘वन्यजीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन’ (CITES): परिशिष्ट-I
- भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 - अनुसूची-I
भारत में हिम तेंदुए के प्रमुख स्थान:
- हेमिस राष्ट्रीय उद्यान , लद्दाख ( इसे हिम तेंदुओं की 'वैश्विक राजधानी के रूप में जाना जाता है )
- ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क, हिमाचल प्रदेश
- गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड
- कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान, सिक्किम
वैश्विक स्तर पर संरक्षण के प्रयास:
स्नो लेपर्ड ट्रस्ट -
- समुदाय-आधारित संरक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्नो लेपर्ड और उनके आवास की रक्षा के लिए काम करने वाला एक संगठन।
ग्लोबल स्नो लेपर्ड एंड इकोसिस्टम प्रोटेक्शन प्रोग्राम (जीएसएलईपी) -
- जीएसएलईपी का गठन वर्ष 2013 में किया गया था।
- जीएसएलईपी हिम तेंदुए और उसके अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए पहला अंतर-सरकारी गठबंधन है।
भारत में संरक्षण के प्रयास:
प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड-
- इसे 2009 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया , यह स्नो लेपर्ड और इसके उच्च ऊंचाई वाले पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण पर केंद्रित है।
हिम तेंदुआ संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम -
- पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, पश्चिम बंगाल में चलाया जाता है।
हिमाल संरक्षक
- यह अक्टूबर, 2020 में हिम तेंदुओं की रक्षा के लिये शुरू किया गया एक सामुदायिक स्वयंसेवक कार्यक्रम है।
हिम तेंदुए की वैश्विक और भारतीय जनसंख्या:
- वैश्विक अनुमान बताते हैं कि विश्व में 4 हजार से 6.5 हजार हिम तेंदुए हैं।
- चीन में हिम तेंदुओं की आबादी सबसे अधिक है।
- भारत में, हिम तेंदुए की जनसंख्या लगभग 700-800 होने का अनुमान है।
- राज्य पशु: लद्दाख और हिमाचल प्रदेश
किर्गिस्तान के बारे में:
- किर्गिस्तान आधिकारिक तौर पर किर्ग़िज़ गणतंत्र, मध्य एशिया में स्थित एक देश है।
- राजधानी - बिस्केक
- मुद्रा - सोम
- राष्ट्रपति - सदिर झापारोव