17 मार्च 2024 को भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शेफाली बी शरण को केंद्र सरकार के प्रवक्ता के तौर पर नियुक्त किया गया। यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के द्वारा प्रकाशित की गई।
- शेफाली शरण, 1990 बैच की भारतीय सूचना सेवा की अधिकारी हैं। अब शेफाली शरण प्रेस इन्फॉर्मेंशन ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक यानी प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल (पीडीजी) का प्रभार संभालेंगी।
मनीष देसाई को प्रतिस्थापित करेंगी शेफाली शरण:
- प्रेस इन्फॉर्मेंशन ब्यूरो के वर्तमान प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल मनीष देसाई का कार्यकाल 31 मार्च 2024 को पूरा हो रहा है। इसके बाद शेफाली बी शरण यह कार्यभार संभालेंगी।
- 2014 के बाद शेफाली बी शरण पीआईबी की पीडीजी बनने वाली पहली महिला ऑफिसर होंगी।
पीआईबी की प्रमुख बनने वाली 5वीं महिला ऑफिसर हैं शरण:
- शरण, पीआईबी की प्रमुख बनने वाली 5वीं महिला अधिकारी होंगी।
- शेफाली शरण से पहले पीआईबी के डायरेक्टर जनरल के पद पर काम कर चुकी प्रमुख महिला अधिकारी निम्नलिखित हैं:
- नीलम कपूर
- दीपक संधू
- शकुंतला महावल
- एन जे कृष्णा।
निर्वाचन आयोग की प्रवक्ता रह चुकी हैं शेफाली शरण:
- 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान शेफाली शरण निर्वाचन आयोग की प्रवक्ता के तौर पर काम कर चुकी हैं।
- इसके अलावा शेफाली शरण ने वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर भी काम किया है।
- शरण रेल मंत्रालय के प्रधान सूचना अधिकारी के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
प्रेस इन्फॉर्मेंशन ब्यूरो (पीआईबी):
- प्रेस इन्फॉर्मेंशन ब्यूरो, भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी है। पीआईबी सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों, पहलों और उपलब्धियों पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जानकारी प्रसारित करता है।
- यह सूचनाओं को देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 8,400 समाचारपत्रों एवं मीडिया संगठनों तक पहुंचाती है। इसके द्वारा सूचनाओं को अंग्रेजी, हिंदी एवं उर्दू भाषा में जारी किया जाता है। बाद में अन्य भारतीय भाषाओं में इसका अनुवाद किया जाता है।
- प्रेस सूचना ब्यूरो की स्थापना के इतिहास को प्रथम विश्व युद्ध के वर्षों से देखा जा सकता है। जब भारत पर एक वार्षिक रिपोर्ट तैयार करने और उसे ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत करने के लिए जून 1919 में ब्रिटिश सरकार के गृह सदस्य के अंतर्गत एक केंद्रीय प्रचार बोर्ड की स्थापना की गई थी।
- इसकी स्थापना, डॉ एलएफ रशब्रुक विलियम्स के नेतृत्व में गृह विभाग में एक शाखा के रूप में की गई थी।
- 1920 के अंत में, इस शाखा का नाम बदलकर ‘केंद्रीय सूचना ब्यूरो’ कर दिया गया। डॉ एलएफ रशब्रुक विलियम्स इसके पहले निदेशक बने। वर्ष 1938 में ब्यूरो प्रमुख का पदनाम निदेशक से प्रधान सूचना अधिकारी कर दिया गया।
वर्ष 1941 में, जे नटराजन प्रधान सूचना अधिकारी नियुक्त होने वाले पहले भारतीय थे। वर्ष 1946 में इस संगठन का नाम बदलकर प्रेस सूचना ब्यूरो रख दिया गया।