Home > Current Affairs > International > Scientists discover world's largest snake in Amazon rainforest

वैज्ञानिकों ने अमेज़न वर्षावन में दुनिया का सबसे बड़ा सांप का लगाया पता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Scientists discover world's largest snake in Amazon rainforest Environment 4 min read

फरवरी 2024 में वैज्ञानिकों ने अमेज़न वर्षावन के मध्य में छिपे एक विशाल एनाकोंडा साँप के अस्तित्व का पता लगाया है। यह अब तक खोजा गया विश्व का सबसे बड़ा एनाकोंडा सांप है। वास्तव में यह एक नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा है।

  • यह विशाल एनाकोंडा जो पहले वैज्ञानिक समुदाय के लिए अज्ञात था। नेशनल ज्योग्राफिक के नेतृत्व में एक साहसी अभियान के दौरान प्रसिद्ध टीवी वन्यजीव प्रस्तोता, प्रोफेसर फ्रीक वॉन्क (Freek Vonk) ने इसे खोजा है।

दुनिया के सबसे बड़े सांप की मुख्य विशेषता:

  • यह सांप 26 फीट लंबा है और वह 200 किलो का है। सांप का सिर इंसानी सिर जितना बड़ा है। शरीर किसी कार के टायर जितना चौड़ा है। 
  • वैज्ञानिकों की तरफ से इस नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी सांप है। 
  • यह प्रजाति विल स्मिथ के साथ नेशनल जियोग्राफिक्स डिजनी + सीरीज 'पोल टू पोल' के फिल्मांकन के दौरान पाई गई थी। 
  • शोधकर्ताओं ने इस नई प्रजाति को लैटिन नाम 'यूनेक्ट्स अकाइमा' दिया है, जिसका मतलब है नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा
  • विशेष रूप से, ये एनाकोंडा अक्सर अपने शिकार की तुलना में तेजी से आगे बढ़ते हैं। ये अपने मजबूत शरीर का उपयोग शिकार का दम घोंटने और उन्हें पूरा निगलने के लिए करते हैं।
  • शोधकर्ताओं द्वारा 'यूनेक्टेस अकायिमा' नाम से खोजी गई नई प्रजाति को रिकॉर्ड पर सबसे बड़ा और भारी सांप माना गया है।
  • एनाकोंडा को उनकी प्रभावशाली गति और अपार ताकत के लिए जाना जाता है। ये विशेषता उन्हें उनके निवास स्थान में शीर्ष शिकारियों के रूप में स्थापित करती है।
  • पिछली धारणाओं के विपरीत, अमेज़ॅन में दो अलग-अलग एनाकोंडा प्रजातियाँ हैं। नया पहचाना गया उत्तरी हरा एनाकोंडा लगभग 10 मिलियन वर्ष पहले अपने दक्षिणी समकक्ष से अलग हो गया था।

सांपों की प्रजाति से भिन्न है नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा: 

  • प्रोफेसर वोंक के अनुसार, हम सभी फिल्मों और कहानियों के जरिए जानते हैं कि दुनिया में कई सांप की प्रजाति पाई जाती है। हालांकि इसकी सिर्फ 2 ही प्रजातियां हैं। 
  • दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले हरे एनाकोंडा पूरी तरह से अलग प्रजाति के लगते हैं।
  • हांलाकि ये देखने में करीब समान लगते हैं, लेकिन इनके बीच 5.5 प्रतिशत आनुवंशिक अंतर है। जो वाकई में काफी बड़ा है। क्योंकि एक चिंपाजी और मनुष्य में सिर्फ 2 प्रतिशत का ही आनुवंशिक अंतर है।

अमेज़न वर्षावन के बारे में:

  • ये विशाल उष्णकटिबंधीय वर्षावन हैं, जो उत्तरी दक्षिण अमेरिका में स्थित है। यह मुख्यतः अमेज़न नदी और इसकी सहायक नदियों के जल निकासी बेसिन में स्थित है। इस वर्षा वन का कुल क्षेत्र लगभग 6,000,000 वर्ग किलोमीटर है।
  • यह उष्णकटिबंधीय वन होते हैं जो भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में 28 डिग्री के भीतर पाए जाते हैं।
  • यहाँ औसत वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक होती है।
  • तापमान समान रूप से उच्च 20 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।
  • इस तरह के वन एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका तथा कई प्रशांत द्वीपों में पाए जाते हैं।

FAQ

उत्तर : अमेज़न वर्षावन

उत्तर : नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा

उत्तर : शोधकर्ताओं ने इस नई प्रजाति को लैटिन नाम 'यूनेक्ट्स अकाइमा' दिया है, जिसका मतलब है नॉर्दर्न ग्रीन एनाकोंडा है।

उत्तर : टीवी वन्यजीव प्रस्तोता, प्रोफेसर फ्रीक वॉन्क (Freek Vonk) ने इसे खोजा है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.