Home > Current Affairs > International > Rajnath Singh attends the 11th ASEAN Defence Ministers’ Plus Meeting

राजनाथ सिंह ने 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Rajnath Singh attends the 11th ASEAN Defence Ministers’ Plus Meeting Defence 4 min read

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 नवंबर 2024 को लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी वियनतियाने में आयोजित 11वें आसियान रक्षा मंत्रियों के प्लस फोरम की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 10 देशों के दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के वर्तमान अध्यक्ष लाओ पीडीआर, ने अपनी राजधानी ,वियनतियाने में 18वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक और 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की प्लस बैठक की मेजबानी की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आसियान रक्षा मंत्रियों की प्लस बैठक में भाग लेने के लिए 20 नवंबर 2024 को वियनतियाने पहुंचे। 

वियनतियाने की अपनी यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह ने 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की प्लस बैठक के दौरान लाओ पीडीआर के रक्षा मंत्री जनरल चानसामोन चान्यालथ, चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून और मलेशियाई रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद खालिद बिन नॉर्डिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

भारत, जिसे 1992 में क्षेत्रीय साझेदार बनाया गया था, अब आसियान का एक व्यापक रणनीतिक साझेदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं आसियान-भारत और 19वीं पूर्वी एशिया शिखर बैठक में भाग लेने के लिए अक्टूबर 2024 में वियनतियाने का दौरा किया था।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओ पीडीआर की अपनी यात्रा समाप्त की

18वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक 2024

20 नवंबर को वियनतियाने में आयोजित 18वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में लाओ पीडीआर, ब्रुनेई, थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, म्यांमार, फिलीपींस और वियतनाम के रक्षा मंत्रियों ने भाग लिया।

11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की प्लस बैठक 2024

11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की प्लस बैठक 21 नवंबर 2024 को वियनतियाने में आयोजित की गई।

इसमें 10 आसियान देशों और आठ संवाद भागीदार - भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आसियान रक्षा मंत्रियों के प्लस के बारे में

आसियान रक्षा मंत्रियों के प्लस फोरम  में 10 आसियान सदस्य देश और इसके आठ संवाद साझेदार देश : ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने के लिए एशिया प्रशांत के देशों के बीच सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।

पहला आसियान रक्षा मंत्रियों के प्लस फोरम की बैठक अक्टूबर 2010 में वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया था।

2017 के बाद से, यह सुरक्षा और अन्य क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक वार्षिक बैठक बन गई है।

आसियान रक्षा मंत्रियों के प्लस फोरम  वर्तमान में सात क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है: समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी, मानवीय सहायता और आपदा प्रबंधन, शांति अभियान, सैन्य चिकित्सा, मानवीय खदान कार्रवाई और साइबर सुरक्षा।

 

FAQ

उत्तर: 21 नवंबर 2024 को वियनतियाने, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (पीडीआर)

उत्तर: 20 नवंबर 2024 को वियनतियाने, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (पीडीआर)

उत्तर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उत्तर: 18; आसियान के 10 सदस्य देश-लाओ पीडीआर, ब्रुनेई, थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, म्यांमार, फिलीपींस और वियतनाम। भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका अन्य देश हैं।

उत्तर: 2010, हनोई, वियतनाम।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.