Home > Current Affairs > National > President Murmu attends Boita Bandana ceremony in Paradip, Odisha

राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के पारादीप में बोइता बंदना समारोह में शामिल हुई

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
President Murmu attends Boita Bandana ceremony in Paradip, Odisha Art and Culture 5 min read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 नवंबर, 2023 पारादीप (ओडिशा) में पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘बोइता बंदना समारोह’ (नौका पूजा) में भाग लिया। राष्ट्रपति मुर्मू पारादीप बंदरगाह के निर्माण के बाद उसका दौरा करने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू पारादीप बंदरगाह पर कई अन्य कार्यक्रम में शामिल हुईं: 

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने वर्चुअल माध्यम से एक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन किया।
  • साथ ही पोर्ट टाउनशिप के लिए नए जलाशय और जल उपचार संयंत्र और अगली पीढ़ी के जहाज यातायात प्रबंधन और सूचना प्रणाली की आधारशिला भी रखी।

बोइता बंदना समारोह: 

  • यह वार्षिक उत्सव कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होता है, जो कार्तिक के पवित्र महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जो आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर माह में पड़ता है। बोइता बंदना, ओडिशा की प्राचीन समुद्री गतिविधियों और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापार संबंधों के लिए एक सांस्कृतिक रेखांकन है।
  • इस अवसर पर, केले के तने, कागज और रंगीन कपड़े से बनी छोटी नावें नदियों, तालाबों और समुद्र में प्रवाहित की जाती हैं। यह प्रतीकात्मक कार्य ओडिशा के समृद्ध समुद्री इतिहास और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापार करने वाले साहसी नाविकों को श्रद्धांजलि देता है। यह त्यौहार वर्तमान पीढ़ी को उनके पूर्वजों की समुद्री यात्रा विरासत से जोड़ने वाले एक सांस्कृतिक पुल के रूप में कार्य करता है।

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा समारोह का संबोधन:  

  • राष्ट्रपति महोदया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि, हर वर्ष जावा, सुमात्रा, बाली आदि द्वीपों के लिए व्यापारियों की प्रतीकात्मक नाव यात्रा - बालीयात्रा की ऐतिहासिक स्मृतियों का स्मरण करना सराहनीय है। 
  • बालीयात्रा, अपने गौरवशाली अतीत की स्मृति में मनाया जाने वाला एक अनोखा त्योहार है। प्राचीन काल से मनाया जाने वाला यह त्यौहार ओडिशा के समुद्री व्यापार की समृद्धि का प्रतीक है। यह त्योहार ओडिशा के लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना को भी उजागर करता है।
  • समुद्र भारत के व्यापार, वाणिज्य और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने का एक प्रमुख साधन रहा है। समुद्र पर आधारित साहित्य ने भी भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया है। 
  • ओडिशा और अन्य तटीय राज्यों में नौसैनिक वाणिज्य की एक लंबी और समृद्ध परंपरा रही है। व्यापार और वाणिज्य के अलावा उन व्यापारियों ने भारतीय कला और संस्कृति को विदेशों में फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत के कुल व्यापार का मात्रा की दृष्टि से 95% समुद्री परिवहन से: 

  • समुद्री व्यापार हमारे देश के व्यापार और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत के कुल व्यापार का मात्रा की दृष्टि से 95 प्रतिशत और मूल्य की दृष्टि से 65 प्रतिशत व्यापार समुद्री परिवहन के माध्यम से होता है। 
  • भारत के बंदरगाहों को वैश्विक मानकों के अनुरूप अधिक दक्षता के साथ काम करने की आवश्यकता है। इसीलिए, भारतीय बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने और उनकी दक्षता बढ़ाने की आवश्यकता है।
  • सागरमाला कार्यक्रम इस दिशा में एक प्रशंसनीय कदम है। भारत सरकार 'समृद्धि के लिए बंदरगाह' और 'प्रगति के लिए बंदरगाह' के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम कर रही है।

पारादीप बंदरगाह: 

  • पारादीप बंदरगाह की कार्गो प्रबंधन क्षमता पिछले दशक में दोगुनी हो गई है। यह पूर्वी तट पर सबसे बड़ा बंदरगाह बनने की ओर अग्रसर है। ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 में इसे 'पोर्ट ऑफ ऑपरेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड' भी प्रदान किया गया था। मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के उद्घाटन समारोह के दौरान यह विश्वास व्यक्त किया गया कि आज का मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, व्यापार के पारदर्शी विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगा। पोत यातायात प्रबंधन और सूचना प्रणाली (वीटीएमआईएस) से सुसज्जित नए आधुनिक सिग्नल स्टेशन इस बंदरगाह के माध्यम से समुद्री यातायात को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाते हैं।

FAQ

Answer:- ‘बोइता बंदना समारोह’ प्रतिवर्ष ओडिशा में अक्टूबर या नवंबर माह में मनाया जाने वाला एक सांस्कृतिक और पूजा कार्यक्रम है।

Answer:- ‘बोइता बंदना समारोह’ प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता है।

Answer:- ‘बोइता बंदना समारोह’ में मुख्यतः नाव की पूजा की जाती है।

Answer:- राष्ट्रपति मुर्मू ने पारादीप से वर्चुअल माध्यम से एक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन किया।

Answer:- ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 में पारादीप बंदरगाह को 'पोर्ट ऑफ ऑपरेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड' प्रदान किया गया।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.