Home > Current Affairs > State > PM Modi Will Attend 'Braj Raj Utsav' Of Mathura On 23 Nov

प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर को मथुरा के 'ब्रज रज उत्सव' में होंगे शामिल

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
PM Modi Will Attend 'Braj Raj Utsav' Of Mathura On 23 Nov Art and Culture 5 min read

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 23 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले 'ब्रज रज उत्सव' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी मीरा की जयंती पर हेमा मालिनी की प्रस्तुति में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी श्री कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। 

मीराबाई जयंती: 

  • मीराबाई के जन्म के सन्दर्भ में माना जाता है कि उनका जन्म लगभग 1448 ई. में हुआ था। जोधपुर के राठौड़ रतन सिंह की इकलौती पुत्री मीराबाई का मन बचपन से ही कृष्ण-भक्ति में रम गया था। मीराबाई की इच्छा के विरुद्ध जाकर उनका विवाह मेवाड़ के राजकुमार भोजराज के साथ कर दिया गया। 
  • प्रतिवर्ष अश्विन मास की शरद पूर्णिमा के अवसर पर मीराबाई जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 28 अक्टूबर 2023 को मीराबाई जयंती मनाई गई। 
  • संत मीराबाई उत्सव, मीराबाई जयंती को चिह्नित करते हुए, ब्रज रज उत्सव के दौरान 23 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। 
  • 23 नवंबर को मथुरा के रेलवे ग्राउंड मेले में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मीराबाई जी के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का भी आयोजन किया जाएगा। 
  • इसके अलावा, मीराबाई पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी 24 और 25 नवंबर को पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से प्रख्यात विद्वानों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। 
  • मीराबाई की जयंती का सम्मान करने के लिए, यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद, 24 नवंबर को रूपम टॉकीज में हेमा मालिनी अभिनीत 1979 की फिल्म 'मीरा' की स्क्रीनिंग का आयोजन करेगी। इसके अलावा, शुभलक्ष्मी अभिनीत 1947 की फिल्म 'मीरा' का प्रदर्शन 25 नवंबर को किया जाएगा। 
  • इस अवसर पर एक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा और साधना स्थल के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।

ब्रज रज उत्सव: 

  • ब्रज रज उत्सव का आयोजन उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, उप्र पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। 14 नवंबर से इसकी शुरुआत इशिता विश्वकर्मा के भजन और गीतों के साथ हुई। 
  • 14 नवंबर से 27 नवंबर तक धौली प्याऊ मार्ग स्थित रेलवे मैदान पर ब्रज रज उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

बांके बिहारी कॉरिडोर: 

  • 14 दिवसीय इस ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बांके बिहारी कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा को माना जा रहा है।
  • इस संदर्भ में प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि शीघ्र ही हाईकोर्ट इस मामले में फैसला सुना सकता है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी कॉरिडोर के निर्माण का एलान कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मथुरा का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद की जानकारी जुटाई जा रही है। 
  • प्रधानमंत्री मोदी की इस प्रस्तावित यात्रा से पूर्व पीएम सितंबर 2019 में मथुरा आए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का मथुरा दौरा नहीं हुआ है।
  • वर्तमान में ब्रजभूमि ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद से लेकर बांके बिहारी कॉरिडोर तक काफी चर्चाओं में है। 
  • ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद भी पिछले कई वर्षों से सुर्ख़ियों में रहा है ऐसे में पीएम के आगमन को लेकर माना जा रहा है कि वे ब्रजभूमि को आवश्य कोई चुनावी सौगात देकर ब्रजवासियों को लुभा सकते हैं।

 

FAQ

Answer:- प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर 2023 को 'ब्रज रज उत्सव' में होंगे शामिल होने के लिए मथुरा के दौरे पर रहेंगे।

Answer:- 28 नवंबर 2023 को मीराबाई की जयंती मनाई जा रही है।

Answer:- मीराबाई के जन्म के सन्दर्भ में माना जाता है कि लगभग 1448 में इनका जन्म हुआ था। प्रतिवर्ष अश्विन मास की शरद पूर्णिमा के अवसर पर मीराबाई जयंती मनाई जाती है।

Answer:- मीराबाई का जन्म जोधपुर के राठौड़ रतन सिंह के घर मे हुआ था। राठौड़ रतन सिंह की इकलौती पुत्री मीराबाई का मन बचपन से ही कृष्ण-भक्ति में रम गया था।

Answer:- मीराबाई का विवाह मेवाड़ के राजकुमार भोजराज के साथ किया गया था।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.