सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 05 May 2025
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मई 2025 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 7वें संस्करण का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मेज़बानी बिहार द्वारा 4 से 15 मई 2025 तक की जा रही है, हालाँकि तीन खेल प्रतियोगिताएँ नई दिल्ली में भी आयोजित की जाएँगी।
यह पहली बार है जब बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी कर रहा है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का उद्घाटन समारोह
7वें खेलो इंडिया गेम्स 2025 का उद्घाटन समारोह पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामलों के मंत्री मनसुख मंडाविया, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली खेलों की शुरुआत की घोषणा की।
7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 27 प्रतिस्पर्धी खेल और एक प्रदर्शन खेल आयोजित किए जाएंगे जिसमे कोई पदक नहीं दिया जाएगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार ईस्पोर्ट्स को प्रदर्शनी खेल के तौर पर शामिल किया गया है। इस डेमो इवेंट में बीजीएमआई (BGMI), स्ट्रीट फाइटर 6, शतरंज और ईफुटबॉल शामिल होंगे।
खेलो इंडिया कार्यक्रम को भारत सरकार ने 2017 में देश की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू किया था। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करना और भारत को एक महान खेल राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।
केंद्रीय युवा मामले मंत्रालय, आईओए के साथ साझेदारी में, खेलो इंडिया विंटर गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी ) और खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी) का आयोजन करता है
|
संस्करण |
आयोजन वर्ष |
मेजबान |
विजेता टीम |
उप विजेता टीम |
|
1 |
2018 |
नई दिल्ली |
हरियाणा |
महाराष्ट्र |
|
2 |
2019 |
पुणे, महाराष्ट्र |
महाराष्ट्र |
हरियाणा |
|
3 |
2020 |
गुवाहाटी, असम |
महाराष्ट्र |
हरियाणा |
|
4 |
2022 |
पंचकूला, हरियाणा |
हरियाणा |
महाराष्ट्र |
|
5 |
2023 |
भोपाल, मध्य प्रदेश |
महाराष्ट्र |
हरियाणा |
|
6 |
2024 |
तमिलनाडु में चेन्नई, मदुरै, त्रिची और कोयम्बटूर |
महाराष्ट्र |
तमिलनाडु |
|
7 |
2025 |
बिहार -पटना, राजगीर, बेगूसराय, भागलपुर और गया |
- |
- |
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Utkarsh Azadi Mahotsav - Aaj Antim Din!
Up to 90% OFF on Online Courses + Extra 13% OFF using WEB13 + Up to 100% Reward Coins. Valid till 21 August.