प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर, 2023 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारतीय मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री देश भर के शैक्षणिक संस्थानों को 100 '5जी यूज़ केस लैब' उपलब्ध करायेंगे। '100 5G लैब पहल' के तहत ये प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी।
इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 के बारे में
7वीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) की थीम 'ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन' है।
- भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्देश्य प्रमुख अत्याधुनिक तकनीकों के निर्माता और निर्यातक के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना है।
- तीन दिवसीय कांग्रेस 5जी, 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी प्रौद्योगिकियों पर प्रकाश डालेगी और सेमीकंडक्टर उद्योग, साइबर सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी आदि से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेगी।
भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 के घटक
एस्पायर:
- इस वर्ष, इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2023 एक स्टार्टअप प्रोग्राम, 'एस्पायर' पेश कर रहा है। यह नई उद्यमशीलता पहल और सहयोग को उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से स्टार्टअप, निवेशकों और स्थापित व्यवसायों के बीच संबंधों को बढ़ावा देगा।
100 5G लैब पहल:
- '100 5जी लैब पहल', 5जी अनुप्रयोगों के विकास को प्रोत्साहित करके 5जी तकनीक से जुड़े अवसरों को साकार करने की एक पहल है जो भारत की अनूठी जरूरतों के साथ-साथ वैश्विक मांगों को भी पूरा करेगी।
- यह अनूठी पहल कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली आदि जैसे विभिन्न सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देगी और देश को 5जी तकनीक के उपयोग में सबसे आगे ले जाएगी।
- यह पहल, देश में 6जी-रेडी शैक्षणिक और स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए एक केंद्रीय कदम भी है। इसके साथ ही यह पहल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक स्वदेशी दूरसंचार प्रौद्योगिकी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के बारे में
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) को एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच माना जाता है।
- इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के आयोजक दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) हैं।
- आईएमसी, टीएमटी और आईसीटी के क्षेत्र में नवीनतम रुझानों पर चर्चा, विचार-विमर्श, प्रदर्शन करने के लिए उद्योग, सरकार, शिक्षा जगत और अन्य पारिस्थितिकी तंत्र के पेशेवरों को एक साथ लाता है।
- इसे एशिया का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी कार्यक्रम माना जाता है, साथ ही प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा नेटवर्किंग कार्यक्रम भी माना जाता है।
- इस मिशन का उद्देश्य भारत को सुर्खियों में लाना है, तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र में क्रांतिकारी नवाचारों के एक व्यापक प्रदर्शन के माध्यम से भविष्य को आकार देने वाले सर्वव्यापी डिजिटल परिवर्तन का एक प्रतीक बनना है।