Home > Current Affairs > International > Plaque of world champion Neeraj Chopra installed in the Ice Palace

आइस पैलेस में लगाई गई विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा की पट्टिका

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Plaque of world champion Neeraj Chopra installed in the Ice Palace Award and Honour 4 min read

भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा को स्विट्जरलैंड के जंगफ्राउजोक में मशहूर ‘आइस पैलेस’ में पट्टिका लगाकर सम्मानित किया गया। भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा वर्तमान में भाला फेंक में ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं। 

  • इस आइस पैलेस में कई और स्टार खिलाड़ियों की पट्टिकाएं भी लगी हुई हैं।
  • स्विट्जरलैंड पर्यटन ने उन्हें सम्मानित किया और नीरज चोपड़ा ने इस स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। स्विट्जरलैंड पर्यटन ने चोपड़ा की शानदार उपलब्धियों की काफी प्रशंसा करते हुए  एथलीट का स्वागत किया है। जंगफ्राउजोक को ‘यूरोप का शिखर’ भी कहा जाता है।

नीरज अब फेडरर और मैकलरॉय के क्लब में हुआ शामिल: 

  • नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और गोल्फर रोरी मैकलरॉय जैसे स्टार खिलाड़ियों में शामिल हो गए। जिनकी इस ‘आइस पैलेस’ में ऐसी स्मारक पट्टिकाएं पूर्व में लगाई जा चुकीं हैं। 
  • नीरज चोपड़ा ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपना एक भाला भी दिया और इसे पट्टिका के साथ ही रखा गया है।
  • चोपड़ा ने अपने भाला फेंकने के कौशल का प्रदर्शन करके ‘आइस पैलेस’ में मौजूद लोगों को प्रभावित किया। 
  • नीरज चोपड़ा ने इससे पहले स्विट्जरलैंड में ओलंपिक संग्रहालय को भी एक भाला उपहार में दिया था।

नीरज चोपड़ा की खेल उपलब्धियां: 

नीरज चोपड़ा द्वारा वैश्विक स्तर के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्राप्त किए स्वर्ण पदकों को निम्नलिखित रूप में देखा जा सकता है: 

  • अंडर 20 ​वर्ल्ड चैंपियनशिप 2016:- नीरज चोपड़ा ने 86.48 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल जीता था।
  • सोटेविले एथलेटिक्स मीट (2018):- 85.17 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।
  • एशियन गेम्स 2018:- जकार्ता में 88.06 मीटर के साथ स्वर्ण पदक  अपने नाम किया था।
  • 2018 सावो गेम्स:- फिनलैंड में नीरज ने 85.6 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता था।
  • 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स:- ऑस्ट्रेलिया में नीरज ने 86.47 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण  पदक जीता था।
  • 2020 टोक्यो ओलिंपिक:- नीरज ने 87.58 मीटर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।
  • डायमंड लीग 2022:- जूरिक में नीरज ने 88.44 मीटर के थ्रो के साथ यह लीज जीती थी।
  • वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023:- बुडापेस्ट में नीरज ने 88.17 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान पाया और स्वर्ण पदक जीता था।
  • नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में एक ही समय पर स्वर्ण पदक जीतने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।

नीरज चोपड़ा को प्राप्त हुए अन्य राष्ट्रीय सम्मान: 

  • नीरज चोपड़ा को अब तक कुल 5 विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें प्रमुखतः शामिल हैं: 
  • 2018 में अर्जुन अवॉर्ड, 
  • 2020 में गणतंत्र दिवस सम्मान, 
  • 2021 में विशिष्ट सेवा दल सम्मान, 
  • 2023 में परम विशिष्ट सेवा पदक और 
  • 2024 में पद्म श्री शामिल हैं। 

FAQ

उत्तर :- नीरज चोपड़ा

उत्तर :- स्विट्जरलैंड के जंगफ्राउजोक को ‘यूरोप का शिखर’ भी कहा जाता है।

उत्तर :- पद्म श्री
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.