Home > Current Affairs > National > Odisha bags the Best state award in the 5th National Water Award 2023

5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 में ओडिशा को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Odisha bags the Best state award in the 5th National Water Award 2023 Award and Honour 4 min read

ओडिशा ने 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार जीता है। 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 के विजेताओं की नामों की  घोषणा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने 14 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में की। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों के विजेताओं को 22 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

राष्ट्रीय जल पुरस्कार के बारे में

राष्ट्रीय जल पुरस्कार की स्थापना केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार लोगों के बीच पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया था।

पहला पुरस्कार 2018 में दिया गया और उसके बाद इसे 2019, 2020 ,2022  और 2024 में दिया गया।

5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार विजेता 2023

5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023, 9 श्रेणियों में 38 विजेताओं को दिया जाएगा।पुरस्कार विजेताओं और श्रेणी की सूची निम्नलिखित हैं।

सर्वोत्तम राज्य श्रेणी

  1. ओडिशा
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुडुचेरी और गुजरात (संयुक्त रूप से)

सर्वोत्तम जिला श्रेणी

  1. दक्षिण क्षेत्र - विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश),
  2. उत्तर पूर्व क्षेत्र-धलाई (त्रिपुरा),
  3. उत्तरी क्षेत्र- गांदरबल (जम्मू और कश्मीर), बांदा (उत्तर प्रदेश) ,संयुक्त रूप से
  4. पश्चिम क्षेत्र- इंदौर (मध्य प्रदेश),
  5. पूर्वी क्षेत्र-बोलांगीर (ओडिशा)

सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी

  1. पुल्लमपारा (तिरुवनंतपुरम), केरल
  2. मसूलपानी, (कांकेर), छत्तीसगढ़,
  3. हम्पापुरम, (अनंतपुर), आंध्र प्रदेश और खलीहरंगना, (पश्चिम जैन्तिया हिल्स), मेघालय ,संयुक्त रूप से

सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी

  1. सूरत,(गुजरात)
  2. पुरी, (ओडिशा)
  3. पुणे, (महाराष्ट्र)

सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज श्रेणी

  1. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, (जेठवान का बास), सीकर, राजस्थान
  2. राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, (पश्चिम विहार), नई दिल्ली
  3. खैरबानी आश्रम स्कूल, (बैसिंगा), मयूरभंज, ओडिशा

सर्वोत्तम उद्योग श्रेणी

  1. अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, (झज्जर), हरियाणा
  2. अपोलो टायर्स लिमिटेड, (कांचीपुरम), तमिलनाडु
  3. रेमंड यूको डेनिम प्राइवेट लिमिटेड, (यवतमाल), महाराष्ट्र

सर्वोत्तम जल उपयोगकर्ता संघ श्रेणी

  1. पेंटाकली प्रोजेक्ट यूनियन ऑफ वॉटर यूजर एसोसिएशन, (बुलढाणा), महाराष्ट्र
  2. जल उपयोगकर्ता सहकारी समिति, कागेकोडामग्गे, (शिवमोग्गा), कर्नाटक
  3. परंबूर बिग टैंक वॉटर यूजर एसोसिएशन, (पुदुक्कोट्टई), तमिलनाडु

सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल/कॉलेज के अलावा) श्रेणी

  1. तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयंबटूर, तमिलनाडु
  2. कोनेर लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन, गुंटूर, आंध्र प्रदेश
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु और श्री तिरुमाला नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश (संयुक्त रूप से)

सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज श्रेणी

  1. बीएआईएफ़ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन, पुणे
  2. युवा मित्र, मित्रांगन कैम्पस, नासिक, महाराष्ट्र
  3. ग्रामीण विकास ट्रस्ट, कंचन कुंज, दाहोद, गुजरात

FAQ

उत्तर: ओडिशा

उत्तर: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जेठवान का बास, सीकर, राजस्थान

उत्तर: इंदौर, मध्य प्रदेश

उत्तर: 2018 फिर 2019,2020,2022 और 2023 में।

उत्तर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.