Home > Current Affairs > International > Navin Ramgoolam appointed PM of Mauritius for 4th time

नवीन रामगुलाम चौथी बार मॉरीशस के प्रधानमंत्री नियुक्त

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Navin Ramgoolam appointed PM of Mauritius for 4th time Appointment 3 min read

मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपुन ने नवीन रामगुलाम को नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है । 77 वर्षीय नवीन रामगुलाम का यह चौथा कार्यकाल होगा। हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में उनके गठबंधन एलायंस डु चेंजमेंट की भारी जीत के बाद नवीन रंगूलम ,10 साल के बाद वापस सत्ता में वापस आए।

नवीन रामगुलाम गठबंधन की भारी जीत 

मॉरीशस में नई संसद चुनने के लिए 10 नवंबर 2024 को मतदान हुआ। मॉरीशस की संसद, जिसे नेशनल असेंबली के नाम से जाना जाता है, में 70 सदस्य हैं। 

इनमें से 62 सदस्य ,सीधे लोगों द्वारा चुने जाते हैं, और 8 देश के चुनाव पर्यवेक्षी आयोग द्वारा नामित होते हैं।

नवीन रामगुलाम के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन एलायंस डु चेंजमेंट ने प्रविंद जुगनौथ की मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट पार्टी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ लेपेप गठबंधन को बुरी तरह से हराया। 

मॉरीशस  के चुनाव आयुक्त के कार्यालय के अनुसार, एलायंस डु चेंजमेंट ने संसदीय चुनाव में 62.6% वोट और 62 में से 60 सीटें हासिल कीं।

नवीन रामगुलाम का प्रधान मंत्री के रूप में चौथा कार्यकाल 

नवीन रामगुलाम 1995 में मॉरीशस के पहली बार देश के  प्रधान मंत्री बने और 2000 तक कार्यरत रहे। उनका अगला कार्यकाल 2005 में शुरू हुआ और 2014 तक चला।

नवीन रामगुलाम लेबर पार्टी से आते हैं जो व्यापक एलायंस डु चेंजमेंट का एक घटक है।

मॉरीशस में संवैधानिक व्यवस्था 

मॉरीशस में संसदीय व्यवस्था है जिसमें राष्ट्रपति राज्य का प्रमुख होता है, और प्रधान मंत्री सरकार का प्रमुख होता है।

संसदीय लोकतंत्र में, राष्ट्रपति प्रधान मंत्री की नियुक्ति करता है, जो आम तौर पर संसद में बहुमत वाली पार्टी या पार्टियों के गठबंधन का नेता होता है।

मॉरीशस संसद का कार्यकाल पाँच वर्ष है।

मॉरीशस के बारे में

मॉरीशस, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है और यह अफ्रीका के पूर्वी तट से 2,000 किमी दूर स्थित है। 

राजनीतिक दृष्टि से यह अफ़्रीकी महाद्वीप का भाग है।

यह एक ज्वालामुखीय द्वीप है जो आमतौर पर मैस्करेन्स के नाम से जाने जाने वाले द्वीपों के समूह का हिस्सा है। 

भारत के मॉरीशस के साथ घनिष्ठ राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं और देश की लगभग दो-तिहाई आबादी भारतीय मूल की है।

राजधानी: पोर्ट लुइस 

मुद्रा: मॉरीशस रुपया

प्रधान मंत्री: नवीन रामगुलाम

यह भी पढ़ें

FAQ

उत्तर: लेबर पार्टी. वह अलायंस डु चेंजमेंट नामक गठबंधन का नेतृत्व करते हैं।

उत्तर: नेशनल असेंबली

उत्तर: 70 सीटें, जिनमें से 62 सीधे लोगों द्वारा चुनी जाती हैं।

उत्तर: हिंद महासागर

उत्तर: मॉरीशस के राष्ट्रपति
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.