सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
ऋण एवं अनुदान
मॉरीशस ,भारत सरकार के IDEAS के तहत रुपया ऋण प्राप्त करने वाला पहला प्राप्तकर्ता है
Updated: 18 Oct 2024
3 Min Read

भारत सरकार की भारतीय विकास और आर्थिक सहायता योजना (आईडीईएएस) कार्यक्रम के तहत भारत ने मॉरीशस सरकार को 487.60 करोड़ रुपये की लाइन ऑफ़ क्रेडिट( ऋण) स्वीकृत की है।
यह पहली बार है कि भारत ने आईडीईएएस के तहत किसी विदेशी सरकार को भारतीय रुपये में ऋण सुविधा प्रदान की है।
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन को इस ऋण की पेशकश की थी। मॉरीशस सरकार द्वारा डॉ. जयशंकर के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद वित्त मंत्रलाय, भारत सरकार द्वारा इस ऋण को मंजूरी दी गई।
मॉरीशस में एक जल परियोजना के वित्तपोषण के लिए मॉरीशस सरकार को 487.60 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
ऋण राशि का उपयोग मॉरीशस में लगभग 100 किलोमीटर पुरानी जल पाइपलाइन को बदलने के लिए किया जाएगा।
भारतीय विकास और आर्थिक सहायता योजना (आईडीईएएस) को भारत सरकार द्वारा भारत विकास पहल के रूप में शुरू किया गया था। इसकी घोषणा 2003-2004 के बजट भाषण में तत्कालीन वित्त मंत्री जसवन्त सिंह ने 200 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ की थी।
बाद में इसका नाम बदलकर भारतीय विकास और आर्थिक सहायता योजना (आईडीईएएस) कर दिया गया।
यह ऋण भारतीय निर्यातआयात बैंक (एक्सिम) बैंक/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक या केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा नामित किसी अन्य वित्तीय एजेंसी के माध्यम से आईडीईएएस के तहत उधार लेने वाले देश को दिया जाता है।
आईडीईएएस का संचालन केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा किया जाता है। हालाँकि, विदेश मंत्रालय की सिफारिश पर ही आईडीईएएस के तहत विदेशी सरकारों को ऋण प्रदान किया जाता है।
यह भी पढ़ें; विदेश मंत्री जयशंकर ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस में मैत्री उद्यान का उद्घाटन किया
मॉरीशस पूर्वी अफ्रीकी तट के पास हिंद महासागर में एक द्वीपसमूह है और देश की दो-तिहाई आबादी भारतीय मूल की है।
राजधानी: पोर्ट लुइस
मुद्रा: मॉरीशस रुपया
प्रधान मंत्री: प्रविंद कुमार जुगनुथ
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today