सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के 6वें क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन 4 जुलाई 2025 को रांची, झारखंड में किया गया। यह केंद्र,देश के चार पूर्वी राज्यों- झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जरूरतों को पूरा करेगा। रांची में नए क्षेत्रीय केंद्र के खुलने से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं की सेवा वितरण की गुणवत्ता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
यह महिलाओं और बच्चों पर केंद्रित योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को मजबूत करेगा।
यह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण और अनुसंधान की जरूरतों को विशेष रूप से पूरा करेगा।
इससे पहले झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के शोधकर्ता पेशेवर इनपुट के लिए लखनऊ या गुवाहाटी के क्षेत्रीय केंद्रों पर आंशिक रूप से निर्भर थे, जिसके परिणामस्वरूप देरी होती थी। अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।
रांची केंद्र, बाल मार्गदर्शन और परामर्श में एक उन्नत डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करेगा, जो अग्रिम पंक्ति के पदाधिकारियों के लिए बेहतर पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा।
सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान की स्थापना केंद्र सरकार ने 28 फरवरी 1966 को केंद्रीय लोक सहयोग अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के रूप में की थी।
1975 में इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय लोक सहयोग एवं बाल विकास संस्थान कर दिया गया।
2 जुलाई 2025 को इसका नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान कर दिया गया।
कार्य
यह शीर्ष अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान है जो केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को निम्नलिखित योजनाओं के कार्यान्वयन में सहायता करता है:
मुख्यालय: नई दिल्ली
क्षेत्रीय केंद्र - बैंगलोर, गुवाहाटी, लखनऊ, इंदौर, रांची और मोहाली