Home > Current Affairs > National > National Girl Child Day 2024: Date, Theme, History and significance

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024: तिथि, विषय, इतिहास और महत्व

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
National Girl Child Day 2024: Date, Theme, History and significance Important Day 4 min read

भारतीय समाज में बालिकाओं के समक्ष आने वाली असमानताओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रति वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए देश में इनके अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है। 

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 की थीम: 

  • आधिकारिक तौर पर सरकार ने अभी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 के लिए किसी थीम की घोषणा नहीं की है। पिछले कई वर्षों से इस दिवस के अधिकारिक थीम की घोषणा नहीं की जा रही है। 
    • वर्ष 2019 का विषय 'उज्ज्वल कल के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना' था। 
    • 2020 में, विषय 'मेरी आवाज, हमारा सामान्य भविष्य' था। 
    • 2021 में 'डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी' था।

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत (इतिहास): 

  • राष्ट्रीय बालिका दिवस की स्थापना 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। 
  • बालिका दिवस को 24 जनवरी को मनाने का मुख्य कारण यह है कि  इसी दिन 1966 में इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। देश की बेटी के इस पद तक पहुंचने की  उपलब्धि को प्रति वर्ष स्मरणीय करने हेतु इस तिथि का चयन किया गया था।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का महत्व: 

  • यह वार्षिक आयोजन अत्यधिक महत्व रखता है क्योंकि यह लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है और भारत में लड़कियों के सामने आने वाले मुद्दों का समाधान करता है। 
  • यह शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समर्थन के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। 
  • इस पहल के द्वारा प्रत्येक बालिका की क्षमता की पहचान की जाती है। यह एक ऐसे समाज की वकालत करती है जहाँ लड़कियाँ समान अवसरों तक पहुँच सकें और सार्थक योगदान दे सकें।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य: 

  • राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने के मुख्य उद्देश्यों में विभिन्न प्रकार के भेदभाव के प्रति समाज में इनके समक्ष आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है। इनमें प्रमुखतः 
    • लैंगिक असमानता
    • शिक्षा सीमाओं
    • स्कूल छोड़ने 
    • स्वास्थ्य देखभाल
    • बाल विवाह और लिंग आधारित हिंसा 
  • तीन मंत्रालयों द्वारा द्वारा इसका संयुक्त रूप से संचालन किया जाता है। जो हैं:
    • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
    • शिक्षा मंत्रालय 
  • राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के मुख्य उद्देश्य:
    • लैंगिक समानता को बढ़ावा देना: इसका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और लड़कियों के विरुद्ध भेदभाव करने वाली लैंगिक रूढ़िवादिता का अंत करना।
    • बालिकाओं को सशक्त बनाना: लड़कियों को अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने के लिए आवश्यक ज्ञान, उपकरण और अवसर प्रदान करना।
    • बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा: यह पहल बालिकाओं को बाल विवाह, कुपोषण और लिंग आधारित हिंसा से बचाने का प्रयास करती है।

FAQ

Answer:- 24 जनवरी

Answer:- 24 जनवरी को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में इन्दिरा गाँधी ने शपथ ली थी।

Answer:- 2008

Answer:- 24 जनवरी 1966 को
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.