Home > Current Affairs > National > National Geology Data Collection Portal Launched

राष्ट्रीय भूविज्ञान आंकड़ा संग्रह पोर्टल की शुरूआत

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
National Geology Data Collection Portal Launched Portal 3 min read

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के द्वारा 20 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय भूविज्ञान आंकड़ा संग्रह पोर्टल (एनजीडीआर) की शुरुआत की गयी है। 

  • एनजीडीआर के निर्माण की संकल्पना राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण नीति (एनएमईपी) 2016 के हिस्से के रूप में खान मंत्रालय (एमओएम) द्वारा की गई थी।
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) को एनजीडीआर स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। 
  • एनजीडीआर, एक डिजिटल भू-स्थानिक प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक डोमेन में सभी भूवैज्ञानिक, भू-रासायनिक, भूभौतिकीय और खनिज अन्वेषण डेटा उपलब्ध कराएगा।
  • इसमें आधारभूत भूवैज्ञानिक डेटा और विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार एजेंसियों और खनिज धारकों द्वारा प्रदान सभी खनिज अन्वेषण जानकारी शामिल होगी। 
  • इस पहल का प्रमुख लक्ष्य भारत में खनन क्षेत्र के निवेश को बढ़ाना है।

राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा पोर्टल (एनजीडीआर) की प्रमुख विशेषताएं:

  • केंद्रीकृत पहुंच : यह भूवैज्ञानिक मानचित्र, खनिज संसाधन, भूकंपीय डेटा और पर्यावरणीय जानकारी सहित विविध भूविज्ञान डेटासेट का एक केंद्रीकृत भंडार प्रदान करता है।
  • उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस : इसमें एक उपयोगकर्ता अनुकूल इंटरफ़ेस है जिसे उपयोगकर्ताओं के लिए जानकारी की एक विस्तृत श्रृंखला को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो इन्हें निर्बाध नेविगेशन और डेटा खोजने में सक्षम बनाता है।
  • विश्लेषणात्मक उपकरण : यह अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक उपकरणों से लैस होगा, जो जटिल भू-स्थानिक डेटा से मूल्यवान जानकारी उपलब्ध कराता है और उसकी व्याख्या करता है।
  • आसान पहुंच : यह, भू-विज्ञान संबंधी जानकारी के भंडार तक आसान पहुंच प्रदान करके पारदर्शिता और ज्ञान साझा करने को प्रोत्साहित करता है।

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI):-

  • भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना वर्ष 1851 में मुख्य रूप से रेलवे के लिए कोयले के भंडार का पता लगाने के लिए किया गया था। 
  • इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद और शिलांग में स्थित हैं। 
  • कार्य :- इसका मुख्य कार्य राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक जानकारी और खनिज संसाधन का मूल्यांकन और उसका विश्लेषण करना है।
  • भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक - जनार्दन प्रसाद

FAQ

Ans. कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा राष्ट्रीय भूविज्ञान आंकड़ा संग्रह पोर्टल लॉन्च किया गया I

Ans. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई)

Ans. कोयला एवं खान मंत्रालय

Ans. वर्ष 1851 में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की स्थापना की गयी थी।

Ans. जनार्दन प्रसाद
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.