Home > Current Affairs > National > Multinational Malabar Naval Exercise 2024 Start in the Bay of Bengal

बहुराष्ट्रीय मालाबार नौसेना अभ्यास 2024 बंगाल की खाड़ी में शुरू

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Multinational Malabar Naval Exercise 2024 Start in the Bay of Bengal Military exercise 4 min read

भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय मालाबार नौसेना अभ्यास का 28वां संस्करण 8 नवंबर 2024 को बंगाल की खाड़ी में शुरू हुआ। यह अभ्यास 8 से 18 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। मालाबार नौसेना अभ्यास का उद्घाटन समारोह 9 अक्टूबर 2024 को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के जहाज सतपुड़ा पर आयोजित किया गया था। 

शाही ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने अगस्त 2023 में सिडनी के पास मालाबार नौसेना अभ्यास के 27वें संस्करण की मेजबानी की थी।

मालाबार अभ्यास अब एक क्वाड नौसेना अभ्यास  

मालाबार अभ्यास 1992 में भारतीय और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ। 

जापान, 2015 में मालाबार अभ्यास में शामिल हुआ और तब से वो  नियमित रूप से इसमे भाग लेता रहा है।

ऑस्ट्रेलिया, 2007 में मालाबार अभ्यास में पहली बार इस शामिल हुआ था लेकिन 2020 से वह नियमित रूप से अभ्यास में भाग ले रहा है।

मालाबार अभ्यास का 28वां संस्करण ,पांचवीं बार है जब सभी चार देशों ने भाग लेने वाले देशों के बीच उन्नत युद्ध रणनीति की सामूहिक योजना, एकीकरण और प्रयोग में  समूहिक रूप से भाग लिया है। 

ये चार देश- भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका- क्वाड समूह के सदस्य हैं। क्वाड देशों की छठी शिखर बैठक सितंबर 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित की गई थी ,जिसमे चारों देशों के नेताओं ने भाग लिया था।

क्वाड का मुख्य उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को नौपरिवहन के लिए एक स्वतंत्र और खुला इंडो-पैसिफिक क्षेत्र बनाए रखना है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में संपूर्ण हिंद महासागर और पश्चिमी प्रशांत महासागर शामिल हैं।

वार्षिक मालाबार अभ्यास एक सहयोगी क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में मदद करता है।

मालाबार अभ्यास और उसका स्थान अब हर साल सदस्य देशों के द्वारा बारी -बारी से आयोजित किया जाता है।

नौसेना जहाजों की भागीदारी 

मालाबार अभ्यास दो चरण - समुद्र और हार्बर चरण में आयोजित किया जाएगा। समुद्री अभ्यास एक युद्ध अभ्यास है, जबकि हार्बर अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के नौसैनिकों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देना है।

इस वर्ष, चारों नौसेनाओं द्वारा लगभग आठ नौसेना जहाज और 12 विमान तैनात किए गए हैं।

  • भारतीय नौसेना ने अपने निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक आईएनएस दिल्ली और चार अन्य सहायक जहाजों को तैनात किया है। इसने लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान, पी-8I पोसीडॉन को भी तैनात किया है। 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना ने अपने पी-8 पोसीडॉन विमान और अर्ले बर्क-क्लास गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक यूएसएस डेवी को तैनात किया है।
  • जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल का प्रतिनिधित्व मुरासामे श्रेणी के विध्वंसक जेएस एरियाके द्वारा किया जा रहा है।
  • शाही ऑस्ट्रेलियन नौसेना ने अपने एन्ज़ैक-क्लास फ्रिगेट एचएमएएस स्टुअर्ट और एक पी-8ए पोसीडॉन समुद्री गश्ती विमान तैनात किया है।

FAQ

उत्तर: भारतीय नौसेना द्वारा 8-18 अक्टूबर 2024 तक बंगाल की खाड़ी में।

उत्तर: भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर: 1992, भारतीय नौसेना और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के बीच।

उत्तर: शाही ऑस्ट्रेलियन नेवी अगस्त 2023 में
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.