भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को सीसीआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स में 'स्पोर्ट्स बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर' 2023 से सम्मानित किया गया है। भारतीय खेल प्रशासन में जय शाह यह सम्मान पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। जय शाह वर्तमान में एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं।
जय शाह:
- क्रिकेट प्रशासन में जय शाह की यात्रा गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) में उनकी भूमिका के साथ आरंभ हुई। जीसीए के साथ अपने कार्यकाल के बाद, शाह ने 31 वर्ष की कम उम्र में बीसीसीआई के मानद सचिव की भूमिका निभाई।
- जय शाह ने अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। यह स्टेडियम अब दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है।
सीसीआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवार्ड्स में जय शाह के अतिरिक्त कई अन्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ खेल सुविधा के लिए कीट को सम्मानित किया गया:
- कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) को प्रथम सीआईआई स्पोर्ट्स बिजनेस अवाॅर्ड, 2023 से सम्मानित किया गया।
- इससे पहले भी कीट को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जा चुका है।
- कीट के संस्थापक डॉ अच्युता सामंत ने कीट की ओर से सीआईआई राष्ट्रीय खेल समिति के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी से पुरस्कार प्राप्त किया।
- भारत में शीर्ष स्तरीय खेल सुविधाएं तैयार करने के लिए कीट को "सर्वश्रेष्ठ खेल सुविधा" श्रेणी में सम्मानित किया गया।
- रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी, डॉ. सामंत को खेल व्यवसाय में उनके असाधारण नेतृत्व के लिए खेल व्यवसाय नेताओं के रूप में मान्यता दी गई थी।
स्पोर्ट्स फ्रैंचाइज़ ऑफ द ईयर पुरस्कार:
- रॉयल चैलेंजर्स, बैंगलोर को स्पोर्ट्स फ्रैंचाइज़ ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य:
- खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में तमिलनाडु को सम्मानित किया गया।