Home > Current Affairs > National > ISLRTC celebrated 23rd September as Sign Language Day

आईएसएलआरटीसी ने 23 सितंबर को सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
ISLRTC celebrated 23rd September as Sign Language Day Important Day 5 min read

भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) ने 23 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में ‘अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’- 2023 मनाया।

आईएसएलआरटीसी ने नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित एक समारोह में इसका आयोजन किया गया।

  • भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी), भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) के अंतर्गत कार्यरत है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने जब से 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में घोषित किया है, तब से भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र हर वर्ष 23 सितंबर को इस दिवस को मनाता है। 
  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र सांकेतिक भाषा दिवस के बारे में हमारे समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक जागरूकता उत्पन्न करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 

सांकेतिक भाषा दिवस-2023 की थीम: 

  • इस वर्ष सांकेतिक भाषा दिवस-2023 की विषयवस्तु है - "एक ऐसा संसार जहां हर जगह से बधिर लोग कहीं पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं!" 
  • इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कुमारी प्रतिमा भौमिक मुख्य अतिथि और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
  • इस आयोजन के दौरान निम्नलिखित कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया:

ऑनलाइन स्व-शिक्षण पाठ्यक्रम: 

  • इस अवसर पर भारतीय सांकेतिक भाषा में आधारभूत संचार कौशल के लिए एक ऑनलाइन स्व-शिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य भारतीय सांकेतिक भाषा में बुनियादी संचार कौशल को बढ़ावा देना है। 
  • इस पाठ्यक्रम में 10 मॉड्यूल शामिल किये गए हैं, जिनमें 30 आवश्यक विषयों को समाहित किया गया है, जो बुनियादी भारतीय सांकेतिक भाषा में संचार की व्यापक समझ सुनिश्चित करते हैं।

वित्तीय शब्दों के 267 संकेतों का शुभारंभ: 

  • भारतीय सांकेतिक भाषा में वित्तीय शब्दों के 267 संकेतों का शुभारंभ किया गया। 
  • इसे मुख्यतः भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, सोसाइटी जनरल और वी-शेष द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए गए हैं।
  • वित्तीय शब्दावली के लिए संकेत वित्तीय एवं बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले बधिर तथा सुनने वाले अक्षम लोगों के बीच संचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किए गए हैं।
  • यह पहल नौकरी करने की चाह रखने वाले बधिर युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में सहायता करेगी।

10,000 भारतीय सांकेतिक भाषा के शब्दों वाले शब्दकोश का शुभारंभ: 

  • वेबसाइट पर लगभग 10,000 भारतीय सांकेतिक भाषा के शब्दों वाले शब्दकोश का शुभारंभ किया गया।
  • श्रवण बाधितों के लिए विशेष विद्यालयों में भारतीय सांकेतिक भाषा पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी तथा व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बधिर समुदाय हेतु वीडियो रिले सेवा का शुभारंभ भी किया जाएगा। 
  • वीडियो रिले सेवा एक वीडियो दूरसंचार सेवा है जो बधिर जनों को वीडियो संचार के माध्यम से जुड़े एक दूरस्थ सांकेतिक भाषी इंटरप्रेटर के माध्यम से सुनने में समर्थ लोगों के साथ संवाद करने में सक्षम बनाती है। 
  • इस सेवा का उपयोग व्यापक रूप से अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंक, कार्यस्थल, साक्षात्कार, पुलिस स्टेशन और अदालत आदि में किया जा सकता है।
  • यह सेवा व्हाट्सएप नंबर 8929667579 के माध्यम से निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

छठी भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता, 2023: 

  • केंद्र सरकार ने छठी भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता, 2023 आयोजित की, जो सुनने में अक्षम छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा है। 
  • इसमें विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और ज्ञान कौशल का प्रदर्शन किया।
  • छठी भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतिस्पर्धा के सभी विजेताओं को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2023 कार्यक्रम के दौरान ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

FAQ

Ans. - 23 सितंबर

Ans. - एक ऐसा संसार जहां हर जगह से बधिर लोग कहीं पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं!

Ans. - भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी)

Ans. - वित्तीय (भारतीय सांकेतिक भाषा में वित्तीय शब्दों के 267 संकेतों का शुभारंभ किया गया।)

Ans. - ऑनलाइन स्व-शिक्षण पाठ्यक्रम (इस अवसर पर भारतीय सांकेतिक भाषा में आधारभूत संचार कौशल के लिए एक ऑनलाइन स्व-शिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया।)
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.