प्रति वर्ष 12 अप्रैल को ‘मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ दुनिया भर में मनाया जाता है। इस अवसर पर पहली अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान सोवियत अंतरिक्ष यात्री, यूरी गगारिन को स्मरण किया जाता है। यूरी गगारिन, तत्कालीन सोवियत संघ वर्तमान रूस के नागरिक थे।
मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2024 का विषय:
- प्रति वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस’ का आयोजन एक निश्चित थीम के साथ किया जाता है। वर्ष 2024 का विषय "वैज्ञानिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना" है। यह विषय बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण अन्वेषण और रखरखाव को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस का इतिहास:
- विश्व के पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान ‘यूरी गगारिन’ ने 12 अप्रैल, 1961 को की थी। इस ऐतिहासिक घटना ने अंतरिक्ष अन्वेषण का मार्ग प्रसस्त किया था। इसी को स्मरणीय बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 2011 में 12 अप्रैल को "मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में घोषित किया था।
- इस घोषणा का उद्देश्य शांतिपूर्ण और मानव जाति के लाभ के लिए बाहरी अंतरिक्ष की खोज और उपयोग को बढ़ावा देना था।
- यह घटना अंतरिक्ष अन्वेषण का रास्ता बनाने में अग्रणी थी जिससे पूरी मानवता को लाभ होगा।
- गगारिन की उड़ान के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महसूस किया कि संपूर्ण मानव जाति बाहरी अंतरिक्ष के अध्ययन और उपयोग को बढ़ावा देने और विस्तारित करने में एक समान रुचि रखती है।
पहला मानव निर्मित उपग्रह स्पुतनिक:
- इंसानों के अंतरिक्ष में जाने से कुछ वर्ष पूर्व 4 अक्टूबर, 1957 को पहला मानव निर्मित उपग्रह - स्पुतनिक I - बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। इस घटना ने अंतरिक्ष अन्वेषण का रास्ता खोल दिया और मानव यात्राओं के लिए भी बीज बोए।
- 12 अप्रैल, 1961 को, गगारिन पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले मानव बने। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि थी जो मनुष्यों द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग करके अंतरिक्ष का अध्ययन शुरू करने के कुछ ही वर्षों बाद हुई थी।
वेलेंटीना टेरेश्कोवा पृथ्वी की परिक्रमा करने वाली पहली महिला:
- यूरी गगारिन के अंतरिक्ष में यात्रा के ठीक दो साल बाद, सोवियत संघ ने 1963 में वेलेंटीना टेरेश्कोवा को अंतरिक्ष में भेजा। इस प्रकार वेलेंटीना टेरेश्कोवा पृथ्वी की परिक्रमा करने वाली पहली महिला बन गई।
- इसके कुछ वर्ष वाद 1969 में, नील आर्मस्ट्रांग नामक एक अमेरिकी नागरिक चंद्रमा पर चलने वाले पहले व्यक्ति बने।
- जुलाई 1975 में, संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में पहला अंतर्राष्ट्रीय मानव मिशन लॉन्च किया।
- इस तरह से केवल 15 वर्षों की अवधि में, मानव ने अंतरिक्ष अन्वेषण में अत्यधिक प्रगति की।