Home > Current Affairs > National > Indian Navy announces the year 2024 as 'Year of Naval Civilians'

भारतीय नौसेना ने वर्ष 2024 को 'नौसेना असैन्य वर्ष 'के रूप में की घोषणा

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Indian Navy announces the year 2024 as 'Year of Naval Civilians' Defence 3 min read

भारतीय नौसेना ने नागरिक मानव संसाधन प्रबंधन के सभी पहलुओं का समाधान करने के क्रम में वर्ष 2024 को 'नौसेना असैन्य वर्ष' के रूप में घोषित  किया है। ऐसा भारतीय नौसेना ने नागरिक मानव संसाधन प्रबंधन में नौसेना के असैन्य लोगों के प्रशासन, दक्षता और कल्याण में होने वाले सुधार को ध्यान में रखकर किया  है। 

  • भारतीय नौसेना ने 2024 में कार्यान्वयन के लिए कुछ विशिष्ठ गतिविधियों को अधिकतम करने के संदर्भ में इन प्रमुख फोकस क्षेत्रों की पहचान की है। जो निम्नलिखित हैं: 
    • प्रशासनिक दक्षता
    • डिजिटल पहल
    • सामान्य और विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम
    • कल्याणकारी गतिविधि।

भारतीय नौसेना के असैन्य कार्मिक: 

  • नौसेना के असैन्य कार्मिक भारतीय नौसेना के कुल कार्यबल का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं। ये असैन्य कार्मिक नौसेना के सभी क्षेत्रों में परिचालन प्रभाव में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। 
  • भारतीय नौसेना के असैन्य कर्मी नौसेना के विभिन्न संरचनाओं के संचालन में योगदान देते हैं। इनमें प्रमुखतः
    • कमान मुख्यालय
    • डॉकयार्ड
    • सामग्री संगठन
    • नौसेना आयुध डिपो
    • नौसेना आयुध निरीक्षणालय
    • प्रशिक्षण प्रतिष्ठान 
  • इसके अतिरिक्त भारतीय नौसेना के असैन्य कर्मी कई अन्य प्रकार की सहायता इकाइयों के समग्र प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं।

नौसेना के असैन्य कर्मियों के लिए पूर्व में भी हुई हैं कई पहल:  

  • असैन्य कर्मियों के बीच संगठनात्मक दक्षता और संतुष्टि के स्तर को बढ़ाने के लिए पहले भी कई पहलों की परिकल्पना की गयी है और इनका कार्यान्वयन किया गया है। 
  • नौसेना के असैन्य कर्मियों के यह आवश्यक है कि उनके प्रशासन, प्रशिक्षण, कल्याण आदि को बढ़ावा दिया जाए। 
  • इससे न सिर्फ वे भारतीय नौसेना को युद्ध के लिए हमेशा तैयार रखने में सक्षम हो सकेंगे। बल्कि, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए सक्षम बल बने रहने में प्रभावी ढंग से योगदान दे सकेंगे। इसलिए वर्ष 2024 को उनके लिए समर्पित वर्ष के रूप में घोषित करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारतीय नौसेना (आईएन) के बारे में 

  • आईएन केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है। राष्ट्रपति आईएन का सर्वोच्च कमांडर होता है।
  • भारतीय नौसेना (आईएन) की स्थापना 26 जनवरी 1950 को प्रथम गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी। 
  • आईएन के नौसेनाध्यक्ष: एडमिरल आर. हरि कुमार
  • वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में आईएन के पराक्रम से कराची बंदरगाह पर निर्णायक जीत की स्मृति में प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

FAQ

उत्तर :- भारतीय नौसेना ने वर्ष 2024 को 'नौसेना असैन्य वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा की है।

उत्तर :- भारतीय नौसेना की स्थापना 26 जनवरी 1950 को प्रथम गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी।

उत्तर :- प्रति वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

उत्तर :- 1971 के भारत-पाक युद्ध में आईएन के पराक्रम से कराची बंदरगाह पर निर्णायक जीत की स्मृति में प्रति वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.