Home > Current Affairs > National > Indian Army’s New Vice Chief of Army Staff: Lt Gen NS Raja Subramani

भारतीय सेना के नए उप सेना प्रमुख: लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Indian Army’s New Vice Chief of Army Staff: Lt Gen NS Raja Subramani Appointment 4 min read

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने 1 जुलाई 2024 को सेना के उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का स्थान लिया, जिन्होंने 1 जुलाई 2024 को भारतीय सेना के 30वें सेनाध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला। 

उप सेना प्रमुख के रूप में नियुक्ति से पहले, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि लखनऊ स्थित सेना की मध्य कमान के कमांडर-इन-चीफ थे।

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि  प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के छात्र रह चुके हैं। उन्हें 1985 में गढ़वाल राइफल्स में नियुक्त किया गया था।

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि एक उच्च शिक्षित अधिकारी हैं। वह ज्वाइंट सर्विसेज कमांड स्टाफ कॉलेज, ब्रैकनेल (यूनाइटेड किंगडम) और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। 

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अपने 37 साल से अधिक के शानदार करियर में पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर सेवा की। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने दक्षिण-पश्चिमी कमान का पदभार ग्रहण किया 

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 1 जुलाई 2024 को भारतीय सेना की जयपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान का पदभार ग्रहण किया। भारतीय सेना की यपुर स्थित दक्षिण-पश्चिमी कमान को सप्त शक्ति कमांड के नाम से भी जाना जाता है। सप्त शक्ति कमांड की स्थापना 2005 में की गई थी। 

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के छात्र थे। उन्हें 1986 में 19 मद्रास रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था।

37 साल के अपने प्रतिष्ठित और शानदार सैन्य करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में अपनी बटालियन कमान संभाली है। उन्होने कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तैनात  पैदल सेना बटालियन की कमान भी संभाली है। वे भारतीय सेना के डेजर्ट स्ट्राइक कोर का भी हिस्सा रहे हैं।

भारतीय सेना की कमान संरचना

भारतीय सेना के 6 ऑपरेशनल कमांड और एक ट्रेनिंग कमांड हैं।

क्रमांक 

कमान 

मुख्यालय  

कमांडर-इन-चीफ

1

पश्चिमी कमान 

चंडीमंदिर  (हरियाणा )

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार

2

पूर्वी  कमान

कोलकाता  (पश्चिम बंगाल )

लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी

3

दक्षिणी कमान

पुणे (महाराष्ट्र)

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

4

उत्तरी कमान 

उधमपुर (जम्मू  )

लेफ्टिनेंट जनरल सुचिन्द्र कुमार

5

मध्य कमान

लखनऊ  (उत्तर प्रदेश )

-

6

दक्षिण-पश्चिम कमान

जयपुर  (राजस्थान  )

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह

7

सेना प्रशिक्षण कमान

शिमला (हिमाचल प्रदेश )

लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा

FAQ

उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

उत्तर : जनरल उपेन्द्र द्विवेदी।

उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह

उत्तर: दक्षिण पश्चिमी कमान जयपुर में स्थित है।

उत्तर: छह ऑपरेशनल कमांड हैं- पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी और एक सेना प्रशिक्षण कमान शिमला, हिमाचल प्रदेश में है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.