भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटी -दिल्ली) को 19 जून, 2025 को जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शीर्ष भारतीय संस्थान का दर्जा दिया गया।
आईआईटी -दिल्ली को दुनिया में 123वां स्थान मिला है, जो क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में किसी भारतीय संस्थान द्वारा हासिल की गई अब तक की सर्वोच्च स्थान है।
लगातार 14वें वर्ष, संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में अपना स्थान बनाए रखा है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के नवीनतम संस्करण में दुनिया भर के 1500 से अधिक विश्वविद्यालयों को स्थान दिया गया है ।
इस वर्ष, 54 भारतीय विश्वविद्यालयों को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल किया गया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका (192), यूनाइटेड किंगडम (90) और मुख्यभूमि चीन (72) के बाद 54 संस्थानों के साथ, भारत इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
वर्ष 2014 में, केवल 11 भारतीय विश्वविद्यालय क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल थे।
इस वर्ष, आठ भारतीय संस्थानों को पहली बार शामिल किया गया है, जो इस वर्ष किसी भी देश के लिए सबसे अधिक है।
इस सूची में 12 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान शामिल किए गए हैं।
शीर्ष 10 भारतीय विश्वविद्यालयों की सूची
क्रमांक |
संस्था |
विश्व रैंक (2026) |
विश्व रैंक (2025) |
1 |
आईआईटी- दिल्ली |
123 |
150 |
2 |
आईआईटी- बॉम्बे |
129 |
118 |
3 |
आईआईटी -मद्रास |
180 |
227 |
4 |
आईआईटी-खड़गपुर |
215 |
222 |
5 |
भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर |
219 |
211 |
6 |
आईआईटी - कानपुर |
222 |
263 |
7 |
दिल्ली विश्वविद्यालय |
328 |
328 |
8 |
आईआईटी- गुवाहाटी |
334 |
334 |
9 |
आईआईटी-रुड़की |
339 |
335 |
10 |
अन्ना विश्वविद्यालय |
465 |
383 |
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शीर्ष 10 में से , पांच संस्थान संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं, तीन यूनाइटेड किंगडम से हैं और एक-एक सिंगापुर और स्विट्जरलैंड से हैं।
यह भी देखें :
एशियाई विश्वविद्यालय रैंकिंग 2025: आईआईएससी बेंगलुरु शीर्ष भारतीय संस्थान