क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए 6% की विकास दर का अनुमान लगाया है। यह आरबीआई के अनुमान 6.5% से कम है।
22 अगस्त 2023 को जारी अपनी रिपोर्ट में आईसीआरए की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि हालांकि वित्तीय वर्ष के चालू वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारतीय अर्थव्यवस्था की 8.5% से बढ़ने की संभावना है, लेकिन दूसरी छमाही में विकास दर, धीमी होने की संभावना है।
अदिति नायर के अनुसार अनियमित वर्षा, कमोडिटी की ऊंची कीमतें और आने वाले संसदीय चुनावों के कारण सरकारी पूंजीगत व्यय की गति में संभावित मंदी , विकास दर को सीमित कर देंगे"।
विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूर्वानुमानित 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की अपेक्षित विकास दर (22 अगस्त 2023 तक)
एजेंसी /संस्था |
2023-24 के लिए जीडीपी पूर्वानुमान |
भारतीय रिजर्व बैंक |
6.5% |
विश्व बैंक |
6.3% |
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष |
6.1% |
एशियाई विकास बैंक |
6.4% |
मूडी |
6.1% |
मॉर्गन स्टेनली |
6.2% |
स्टैंडर्ड एंड पूअर्स |
6% |
संयुक्त राष्ट्र |
5.8% (जनवरी से दिसंबर) |
ओईसीडी |
6% |
फिच रेटिंग |
6.3% |
आईसीआरए लिमिटेड
आईसीआरए लिमिटेड (पूर्व में भारतीय निवेश सूचना और क्रेडिट रेटिंग एजेंसी लिमिटेड) की स्थापना 1991 में अग्रणी वित्तीय/निवेश संस्थानों, वाणिज्यिक बैंकों और वित्तीय सेवा कंपनियों द्वारा की गई थी।
संयुक्त राज्य अमेरिका की मूडी इन्वेस्टर सर्विस आईसीआरए की सबसे बड़ी शेयरधारक है।
यह एक स्वतंत्र और पेशेवर निवेश सूचना और क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है।
मुख्यालय: गुरूग्राम, हरियाणा
प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: रामनाथ कृष्णन
परीक्षा में अपेक्षित प्रश्न
Q1.आईसीआरए( ICRA) के अनुसार 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था की अपेक्षित विकास दर क्या होगी?
उत्तर : 6%
Q2. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए( ICRA) का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर : नई दिल्ली