Home > Current Affairs > State > Atishi Marlena: 3rd Women and 8th Chief minister of NCT Delhi

आतिशी मार्लेना: एनसीटी दिल्ली की तीसरी महिला और 8वीं मुख्यमंत्री

Utkarsh Classes Last Updated 17-09-2024
Atishi Marlena: 3rd Women and 8th Chief minister of NCT Delhi Appointment 5 min read

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 17 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में एक बैठक में मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना को अपना नया मुख्यमंत्री चुना है। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली की तीसरी महिला होंगी और की मुख्यमंत्री बनने वाली आठवीं व्यक्ति होंगी।

मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है

तीन बार के सीएम अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा 

आम आदमी पार्टी के संस्थापक नेता और तीन बार एनसीटी दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को एनसीटी दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अरविंद केजरीवाल को हाल ही में उच्चतम न्यायालय  ने जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था की वे अपने से इस्तीफा दे देंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने 17 सितंबर 2024 को एक बैठक में आतिशी मार्लेना को अपना नया नेता और एनसीटी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना। आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से विधायक हैं।

दिल्ली विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। 8 फरवरी 2020 को हुए पिछले विधानसभा चुनाव में, आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 8 सीटें हासिल कीं थीं ।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

69वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1991 ने संविधान में अनुच्छेद 239 क क जोड़ा और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के रूप में संदर्भित किया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एक राज्य नहीं बल्कि 70 सदस्यीय विधान सभा वाला एक केंद्र शासित प्रदेश है।

राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति करते हैं।

एनसीटी दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम सात मंत्री हो सकते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची 

1952 के बाद से, आतिशी मार्लेना सहित एनसीटी दिल्ली के आठ मुख्यमंत्री रहे हैं।  कांग्रेस पार्टी  की शीला दीक्षित सबसे लंबे समय तक -1998-2013 तक मुख्यमंत्री रहीं है ।

भाजपा की सुषमा स्वराज का कार्यकाल सबसे कम 52 दिन का है। सुषमा स्वराज एनसीटी दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी थीं।

क्रम संख्या 

मुख्यमंत्री

दल

कार्यकाल 

1

चौधरी ब्रह्म प्रकाश

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

17 मार्च 1952- 12 फरवरी 1955


 

2

गुरुमुख निहाल सिंह

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 

12 फरवरी 1955 -1 नवंबर 1956

3

मदन लाल खुराना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

02 दिसंबर 1993- 26 फरवरी 1996

4

साहिब सिंह वर्मा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

26 फरवरी 1996- 12 अक्टूबर 1998

5

सुषमा स्वराज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

12 अक्टूबर 1998- 03 दिसम्बर 1998

6

शीला दीक्षित

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 

03 दिसंबर 1998 -1 दिसंबर 2003

 

शीला दीक्षित

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 

01 दिसंबर 2003- 29 अक्टूबर 2008

 

शीला दीक्षित

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 

29 अक्टूबर 2008-28 दिसंबर 2013

7

अरविन्द केजरीवाल

आम आदमी पार्टी

28 दिसंबर 2013- 14 फरवरी 2014

 

राष्ट्रपति शासन

 

26 फरवरी 1996

 

अरविन्द केजरीवाल

आम आदमी पार्टी

14 फरवरी 2015- 15 फरवरी 2020

 

अरविन्द केजरीवाल

आम आदमी पार्टी

16 फरवरी 2020- 17 सितंबर 2024

8

आतिशी मार्लेना 

आम आदमी पार्टी

 

FAQ

उत्तर: भारत के राष्ट्रपति

उत्तर: आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना को

उत्तर: आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल

उत्तर: वी.के.सक्सेना

उत्तर: कांग्रेस पार्टी के चौधरी ब्रह्म प्रकाश?

उत्तर : सुषमा स्वराज, एनसीटी दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सबसे कम 52 दिनों का था।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.