केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'अपशिष्ट से कला' - 'स्क्रैप से मूर्तिकला' प्रदर्शनी का उद्घाटन 29 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में किया। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 29 से 31 अक्टूबर 2023 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
- संस्कृति मंत्रालय ने ललित कला अकादमी, नई दिल्ली में विशेष अभियान 3.0 के एक भाग के रूप में, 'अपशिष्ट से कला' - 'स्क्रैप से मूर्तिकला' प्रदर्शनी का आयोजन किया।
- इसमें संस्कृति मंत्रालय के विभिन्न संगठनों के सर्वोत्तम रचनात्मक पहलों को प्रदर्शित किया गया।
- प्रदर्शनी के इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के दिल्ली स्थित संगठनों और उत्तर पूर्व क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (एनईजेडसीसी) ने भाग लिया; साथ ही दिल्ली के बाहर स्थित अन्य संगठनों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में प्रदर्शनी का आयोजन किया।
- प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, स्वच्छता बनाए रखने, शासन में लंबित मामलों में कमी लाने और जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
'अपशिष्ट से कला' - 'स्क्रैप से मूर्तिकला':
- ‘अपशिष्ट-से-कला’ आंदोलन एक वैश्विक गतिविधि है जो बढ़ती पर्यावरणीय चिंताओं और स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन की आवश्यकता की प्रतिक्रिया के रूप में उभरी है। इसमें पर्यावरण जागरूकता और रचनात्मकता दोनों को बढ़ावा देते हुए, बेकार पड़ी सामग्रियों और वस्तुओं को कलात्मक रचनाओं के माध्यम से पुन: उपयोग करना शामिल है।
- अपशिष्ट से कला, के तहत विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग करते हुए कला के माध्यम से विभिन्न प्रारूपों या संरचनाओं का निर्माण किया जाता है।
- उदहारण के तौर पर ‘अपशिष्ट-से-कला, जी20 पार्क’ नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले, नष्ट किए गए वाहनों और मशीनरी से प्राप्त स्क्रैप धातु से 'वेस्ट-टू-आर्ट पार्क' के लिए कई कलाकृतियां तैयार की गई हैं।
- जी20 सदस्य देशों में मूल रूप से पाये जाने वाले पक्षियों और जानवरों का प्रतिनिधित्व करने वाली कलात्मक मूर्तियों का निर्माण, परित्यक्त या त्याग दिए गए ऑटोमोबाइल डिपो से प्राप्त पुनर्नवीनीकरण स्क्रैप धातु का उपयोग करके कुशलतापूर्वक किया गया है।
मिशन LiFE से प्रेरित अपशिष्ट-से-कला पार्क:-
इस परियोजना की परिकल्पना प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए की गई है। जिसके प्रमुख संकल्पों में, नागरिकों के जीवन को आसान बनाना, पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाना (LiFE), शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करना और नागरिक भागीदारी को बढ़ाना इत्यादि शामिल हैं।
अपशिष्ट-से-कला पार्क:
- नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 5 सितंबर 2023 को जी20 शिखर सम्मेलन पर आधारित थीम के साथ, चाणक्यपुरी में कौटिल्य मार्ग में एक अपशिष्ट-से-कला पार्क का निर्माण किया।
- जी20 सदस्य देशों के पक्षियों और जानवरों को चित्रित करने वाली मूर्तियाँ, ऑटोमोबाइल अपशिष्ट डंप से बचाए गए स्क्रैप धातु से बनाई गई हैं।
- इसके तहत पार्क की शोभा बढ़ाने वाली विभिन्न धातु-निर्मित मूर्तियों में भारत का पंखदार पक्षी मोर, अमेरिकी बाइसन, राजसी ब्राजीलियाई जगुआर, सऊदी अरब ऊंट, कोरियाई मैगपाई, ऑस्ट्रेलियाई कंगारू, रूसी भूरा भालू और विदेशी इंडोनेशियाई कोमोडो ड्रैगन इत्यादि शामिल हैं।
विशेष अभियान 3.0
- यह विशेष अभियान 2.0 का ही आगला चरण है जो 02 अक्टूबर, 2022 को आरंभ हुआ और नवंबर 2022 से लेकर अगस्त 2023 तक चला था।
- सुशासन को प्रभावी बनाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान 2.0 में शामिल हुआ, जिसमें कार्यालय स्वच्छता को संस्थागत बनाने और शासन में लंबित मामलों में कमी लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
- भारत सरकार के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए, मंत्रालय, वर्तमान में स्वच्छ भारत के लिए किये गए अपने 10 वर्ष के समर्पण को शिखर पर पहुंचाने की तैयारी रहा है; जिसके तहत अक्टूबर 2023 में विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत स्वच्छता आधारित पहलों की शुरुआत की गई।
- विशेष अभियान 2.0 के दौरान, उत्तर-पूर्व राज्यों में विभिन्न स्थानों पर मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
- उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, एनईसी, एनईडीएफआई, एनईएचएचडीसी, एनईआरएएमएसी और एनईसीबीडीसी के कार्यालयों सहित 34 चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।