Home > Current Affairs > International > 8 Indian Bankers Awarded Freedom Of The City Of London

आठ भारतीय बैंकरों को फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन सम्मान

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
8 Indian Bankers Awarded Freedom Of The City Of London Award and Honour 4 min read

लंदन के वित्तीय केंद्र में स्थित भारतीय बैंकों के आठ वरिष्ठ बैंकरों को फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह सम्मान सिटी ऑफ़ लंदन कॉरपोरेशन (सीएलसी) के अध्यक्ष क्रिस हेवर्ड द्वारा दिया गया। 

  • सीएलसी द्वारा व्यक्तियों को उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि या लंदन के जीवन या सार्वजनिक जीवन में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया जाता है। 
  • इन भारतीय बैंकरों को यूके और भारत दोनों के वित्तीय सेवा उद्योग में उनके "उत्कृष्ट नेतृत्व और योगदान" के लिए नामांकित किया गया था।

फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन से सम्मानित भारतीय बैंकर:  

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा - मधुर कुमार 
  2. बैंक ऑफ इंडिया - मनीष गुप्ता; 
  3. भारतीय निर्यात-आयात (EXIM) बैंक - अशोक कुमार वर्तिया; 
  4. इंडसइंड बैंक - शारुख टी वाडिया; 
  5. इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IIFC) - राकेश कुमार; 
  6. आईसीआईसीआई बैंक - लोकनाथ मिश्रा; 
  7. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) - सुधीर कुमार शर्मा; और 
  8. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - अरबिंद कुमार चौधरी।
  • इन्हें भारत और ब्रिटेन के बीच महत्वपूर्ण व्यापार संबंधों पर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विशेषकर लंदन शहर (स्क्वायर माइल) की वित्तीय सेवा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।
  • सिटी ऑफ़ लंदन कॉर्पोरेशन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) की राजधानी के स्क्वायर माइल का शासी निकाय है। जो एक विविध और टिकाऊ शहर(लंदन) का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
  • वर्तमान में सिटी ऑफ़ लंदन कॉरपोरेशन के नीति अध्यक्ष क्रिस हेवर्ड हैं।

'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन' अवार्ड के बारे में :

  • यह अवार्ड समारोह ब्रिटेन की राजधानी लदंन के सबसे पुराने पारंपरिक समारोहों में से एक है। इसकी शुरुआत 1237 में हुई थी।    
  • वर्ष 1996 तक यह अवॉर्ड ब्रिटिश या राष्ट्रमंडल नागरिकों तक ही सिमित था। बाद में इसे वैश्विक स्तर पर दिया जाने लगा। वर्तमान में किसी भी देश की नागरिकता वाले व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाता है।

ब्रिटिश-इंडियन उद्यमी मनीष तिवारी को भी मिला यह सम्मान: 

  • जनवरी 2023 में ब्रिटिश-इंडियन उद्यमी मनीष तिवारी को प्रतिष्टित 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन' अवार्ड से सम्मानित किया गया। तिवारी को यह अवार्ड ब्रिटिश राजधानी लन्दन में वित्तीय केंद्र में उनके अहम योगदान के लिए दिया गया।

फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन के प्रमुख प्राप्तकर्ता:

  • इस अवार्ड के प्रमुख प्राप्तकर्ताओं में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी शामिल है।
  • इनके अतिरिक्त यह अवार्ड, साउथ अफ्रीका के दिवंगत नेता नेल्सन मंडेला और माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को भी दिया जा चुका है।

FAQ

Answer:- भारतीय बैंकों के आठ वरिष्ठ बैंकरों को फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन से सम्मानित किया गया है।

Answer:- मनीष तिवारी

Answer:- आठ भारतीय बैंकरों को यूके और भारत दोनों देशों के वित्तीय सेवा उद्योग में ‘उत्कृष्ट नेतृत्व और योगदान’ के लिए ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Answer:- ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन अवॉर्ड’ से सम्मानित मधुर कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा से संबंधित हैं।

Answer:- ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन अवॉर्ड’ से सम्मानित मनीष गुप्ता, बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.