जुलाई 2023 में 'भायखला रेलवे स्टेशन' को यूनेस्को का एशिया प्रशांत सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार दिया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'भायखला रेलवे स्टेशन' की ओर से पुरस्कार, पट्टिका और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
मुंबई का 169 वर्ष पुराना भायखला रेलवे स्टेशन भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक है जिसे कुछ वर्ष पूर्व ही जीर्णोद्धार किया गया था।
वर्ष 2022 में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार 2022 के लिए चार में से चार पुरस्कार भारत को दिए गए।
छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय (सीएसएमवीएस) ने पिछले साल सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार 2022 में उत्कृष्टता का सर्वोच्च पुरस्कार भी जीता था जब भायखला रेलवे स्टेशन को मान्यता दी गई थी।
भायखला रेलवे स्टेशन
भायखला रेलवे स्टेशन, मुंबई का निर्माण साल 1853 (169 साल पहले) में हुआ था।
भायखला रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण करके इसकी मूल, प्राचीन, वास्तुकला को लगभग जीवंत कर दिया गया है।
यूनेस्को एशिया प्रशांत सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार
यह पुरस्कार यूनेस्को द्वारा 2000 में शुरू किया गया था। हालाँकि, 2021 से शुरू होकर, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार को यूनेस्को और एनजी टेंग फोंग चैरिटेबल फाउंडेशन के बीच सहयोग के माध्यम से समर्थन प्राप्त होता है।
इसका उद्देश्य ऐसे सांस्कृतिक विरासत क्षेत्रों के संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिनके संरक्षण के प्रयास किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा शुरू किए गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को)
स्थापना: 16 नवम्बर 1945
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
सदस्य देश: 193
उद्देश्य: निरक्षरता को समाप्त कर मुफ्त शिक्षा को प्रोत्साहन देना है।
महानिदेशक: ऑद्रे अजोले (फ्रांस)