Home > Current Affairs > State > An Art Exhibition Dedicated To G20 Countries Started In Patna

जी-20 देशों को समर्पित एक कला प्रदर्शनी पटना में शुरुआत

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
An Art Exhibition Dedicated To G20 Countries Started In Patna Bihar 4 min read

बिहार में जी20 सदस्य देशों को समर्पित विशेष कला प्रदर्शनी 7 अगस्त 2023 से बिहार संग्रहालय, पटना में आरंभ की गई। 

दो महीने तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का शीर्षक टुगेदर वी आर्ट है। इस विशेष कला प्रदर्शनी का समापन 7 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

  • इस विशेष कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह के अनुसार जी-20 देशों की भारत की अध्यक्षता के हिस्से के रूप में केंद्रीय कला और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भारत सहित 29 देश भाग ले रहे हैं। 

  • बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस के साथ ही पांच महीने तक चलने वाला बिहार म्यूजियम बिनाले 2023 को भी आरंभ किया जायेगा।

  • श्री सिंह के अनुसार बिहार म्यूजियम बिनाले का कार्यक्रम बड़े लेवल पर किया जा रहा है। जो 4 महीनों तक चलेगा। इसमें 28 देशों के कलाकार भाग ले रहे हैं।

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन के दौरान कहा कि पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को जोड़ा जाएगा। 

जी-20 के बारे

  • जी-20 1999 में स्थापित विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है।

  • जी-20 का प्राथमिक उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

  • जी-20 व्यापार, निवेश, रोजगार, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे आर्थिक और वित्तीय मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला से संबंधित नीतियों पर चर्चा और समन्वय के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

  • जी-20 देशों में विश्व की 60% आबादी, वैश्विक जीडीपी का 80% और वैश्विक व्यापार का 75% भाग शामिल है।

  • जी-20 समूह में भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्राँस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

  • जी-20 की अध्यक्षता प्रत्येक वर्ष सदस्य देशों के मध्य चक्रीय रूप से की जाती है और अध्यक्ष पद ग्रहण करने वाला देश पिछले और अगले अध्यक्षता धारक के साथ मिलकर जी-20 एजेंडा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए 'ट्रोइका' बनाता है। इटली, इंडोनेशिया और भारत वर्तमान में ट्रोइका देश हैं। भारत के पास वर्तमान अध्यक्ष पद है।

बिहार:

  • स्थापना: 22 मार्च 1912

  • राजधानी: पटना

  • जिला: 38

  • राज्यपाल: राजेंद्र अर्लेकर

  • मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार

  • उपमुख्यमंत्री: तेजस्वी यादव

  • विधानसभा सीट: 243

  • विधान परिषद सीट: 75

  • राज्यसभा सीट: 16 

  • लोकसभा सीट: 40

"जी20 शिखर सम्मेलन" के बारे से संबंधित अन्य जानकारी  के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.