Home > Current Affairs > National > Alexander Grabs Open Blitz title of the Tata Steel Chess India 2023

अलेक्जेंडर ने टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2023 का ओपन ब्लिट्ज खिताब जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Alexander Grabs Open Blitz title of the Tata Steel Chess India 2023 Sport 3 min read

तीन बार के विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियन रूस के अलेक्जेंडर ग्रिशुक ने 9 सितंबर 2023 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2023 का ओपन ब्लिट्ज खिताब जीता। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव दूसरे स्थान पर रहे।

टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2023 रैपिड और ब्लिट्ज दोनों प्रारूपों में खेला गया था। टूर्नामेंट का महिला आयोजन 31 अगस्त से 4 सितंबर 2023 तक आयोजित किया गया था, जबकि पुरुषों का आयोजन 5-9 सितंबर 2023 तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया था।

टूर्नामेंट के ओपन ब्लिट्ज वर्ग में भारत के खिलाड़ियों में आर प्रगनानंद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह तीसरे स्थान पर रहे और अर्जुन एग्राशी चौथे स्थान ,लेकिन भारत के नंबर 1 डी गुकेश आठवें स्थान पर रहे।

तीन बार के विश्व ब्लिट्ज चैंपियन ग्रिस्चुक को टूर्नामेंट में एकमात्र हार, उभरते भारतीय शतरंज स्टार अर्जुन एरिगैसी से मिली ।

ब्लिट्ज़ या रैपिड स्पर्धा में कोई भारतीय पुरुष विजेता नहीं

यह पहली बार था कि कोई भी भारतीय पुरुष खिलाड़ी रैपिड या ब्लिट्ज़ स्पर्धा में विजेता नहीं रहा।

 टाटा स्टील शतरंज इंडिया का पहला संस्करण 2018 में आयोजित किया गया था। अब तक टाटा स्टील शतरंज इंडिया के प्रत्येक संस्करण में रैपिड या ब्लिट्ज स्पर्धा में कम से कम एक भारतीय पुरुष खिलाड़ी विजेता रहे हैं । एकमात्र अपवाद वर्ष 2019 है जब यह ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा था जहां रैपिड और ब्लिट्ज दोनों इवेंट के स्कोर संयुक्त थे। इसे मैग्नस कार्लसन ने जीता था। 

टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2023 के विजेता

रैपिड प्रतियोगिता 

विजेता

उपविजेता

महिला  वर्ग 

दिव्या देशमुख (भारत)

जू वेनजुन (चीन)

पुरुष वर्ग 

मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव (फ्रांस)

तेइमोर राद्जाबोव (अज़रबैजान)

ब्लिट्ज प्रतियोगिता  

विजेता

उपविजेता

महिला  वर्ग 

जू वेनजुन (चीन)

कोनेरू हम्पी (भारत)

पुरुष वर्ग 

अलेक्जेंडर ग्रिशुक

(रूस)

नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव (उज़्बेकिस्तान)

FAQ

उत्तर : वह एक शतरंज खिलाड़ी हैं और हाल ही में उन्होंने टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट 2023, रैपिडप्रतियोगिता जीता है।

उत्तर : कोलकाता, पश्चिम बंगाल

उत्तर : फ्रांस

उत्तर : 2018
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.