Home > Current Affairs > National > 3rd India-EU High Level Dialogue on Trade and Investment Held

व्यापार और निवेश पर तीसरी भारत-ईयू उच्च स्तरीय वार्ता आयोजित हुई

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
3rd India-EU High Level Dialogue on Trade and Investment Held Summit and Conference 4 min read

भारत और यूरोपीय संघ( ईयू ) के बीच तीसरी उच्च स्तरीय वार्ता  26 अगस्त 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की ने की।

दोनों नेताओं ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच चल रही तीन वार्ताओं पर चर्चा की। इन वार्ताओं में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता; एक स्टैंडअलोन निवेश संरक्षण समझौता; और एक भौगोलिक संकेत समझौता शामिल है।

उच्च स्तरीय वार्ता जुलाई 2020 में आयोजित 15वें भारत-यूरोपीय संघ  नेता शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय का परिणाम है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों के लिए मंत्री स्तर का मार्गदर्शन करना है।

यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसमें 27 यूरोपीय देश शामिल हैं। यूरोपीय संघ का निर्माण मास्ट्रिच संधि 1992 द्वारा किया गया था।  यूरोपीय संघ  1 नवंबर 1993 को अस्त्तिव में आया ।यूरोपीय संघ का मुख्य उद्देश्य एक ही मुद्रा (यूरो) और एक समान नागरिकता के साथ एक सामान्य विदेश और सुरक्षा नीति बनाकर राजनीतिक और आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना था।

यूरोपीय संघ की एक संसद है जो  स्ट्रासबर्ग, फ्रांस में स्तिथ  है।यूरोपीय संसद के 705 सदस्य सीधे यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों द्वारा चुने जाते हैं।

यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संघ की राजनीतिक रूप से स्वतंत्र कार्यकारी शाखा है। इस्म मुख्य कार्य ,नए यूरोपीय कानून के लिए प्रस्ताव तैयार करना और यूरोपीय संघ की परिषद के निर्णयों को लागू करना  है।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष: उर्सुला वॉन डेर लेयेन

मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम

यूरो जोन

यह यूरोपीय संघ के उन 20 यूरोपीय देशों को संदर्भित करता है जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय मुद्रा को समाप्त कर दिया है और यूरो को अपनी सामान्य मुद्रा के रूप में अपनाया है।  जनवरी 2023 में क्रोएशिया इसमें शामिल होने वाला 20वां देश बन गया ।

यूरो एक सामान्य मौद्रिक इकाई के रूप में 1 जनवरी 1999 को लागू किया गया था ।

यूरोजोन के सदस्य देश: बेल्जियम, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल और फिनलैंड, स्लोवेनिया, साइप्रस, माल्टा, स्लोवाकिया, एस्टोनिया, लातविया ,लिथुआनिया और क्रोएशिया हैं ।

यूरोपीय सेंट्रल बैंक यूरो जोन देशों का सेंट्रल बैंक है।

FAQ

उत्तर : यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष

उत्तर : नई दिल्ली

उत्तर : 27

उत्तर : 19
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.