Home > Current Affairs > National > Young critic Nishant gets 29th Devi Shankar Awasthi Award

युवा आलोचक निशान्त को 29वाँ देवीशंकर अवस्थी सम्मान

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Young critic Nishant gets 29th Devi Shankar Awasthi Award Award and Honour 4 min read

युवा कवि आलोचक निशान्त को वर्ष 2023 के लिए 29वाँ देवीशंकर अवस्थी सम्मान देने की घोषणा की गई है। निशान्त को उनकी आलोचना पुस्तक 'कविता पाठ आलोचना' के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। 

  • सम्मान चयन समिति में वरिष्ठ लेखिका मृदुलागर्ग, सुधीर चंद्र, पुरुषोत्तम अशोक वाजपेयी और कमलेश अवस्थी शामिल थे। 
  • समिति की संयोजक कमलेश अवस्थी के अनुसार, निशान्त को सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए चुना गया। निशान्त आलोचना के अलावा कविता भी लिखते हैं। 

डॉ. देवीशंकर अवस्थी सम्मान के बारे में: 

  • डा. देवीशंकर अवस्थी हिंदी साहित्य के प्रख्यात आलोचक थे। उनकी स्मृति में पिछले 29 वर्षों से प्रतिवर्ष किसी युवा आलोचक को सम्मान दिया जाता है। 
  • मूलतः यह पुरस्कार किसी युवा आलोचक को हिंदी आलोचना के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार को देने की शुरुआत वर्ष 1995 में हुई थी। 
  • इसकी स्थापना वर्ष प्रसिद्ध हिंदी आलोचक देवीशंकर अवस्थी की स्मृति में उनकी पत्नी कमलेश अवस्थी सहित उनके परिवार ने की थी।
  • यह सम्मान 45 वर्ष तक के युवा आलोचक लेखक को दिया जाता है।  
  • यह सम्मान 5 अप्रैल 2024 को नई दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। 
  • सम्मान समारोह के बाद 'आलोचना और पाठक' विषय पर चर्चा भी होगी, जिसमें देश के गणमान्य सभी विद्वत जन उपस्थित रहेंगे।

2022 का डॉ. देवीशंकर अवस्थी सम्मान:  

  • वर्ष 2022 में प्रकाशित किसी युवा आलोचना-पुस्तक आलोचक को डॉ. देवीशंकर अवस्थी सम्मान के लिए सुजाता की पुस्तक 'आलोचना का स्त्री पक्ष' को चुना गया है। यह निर्णय सर्वसम्मति से चयन-समिति ने लिया जिसमें सर्वश्री राजेन्द्र कुमार, नन्द किशोर आचार्य, अशोक वाजपेयी और कमलेश अवस्थी शामिल हैं।
  • जबकि वर्ष 2021 के देवी शंकर अवस्थी पुरस्कार झारखंड के साहित्यकार अच्युतानंद मिश्र को दिया गया। अच्युतानंद मिश्र को यह सम्मान उनकी आलोचना पुस्तक ‘कोलाहल में कविता की आवाज’ के लिए दिया गया था।

युवा कवि निशान्त के बारे में: 

  • निशान्त का जन्म 4 अक्टूबर, 1978, को लालगंज, बस्ती (उ. प्र.) में हुआ।
  • निशान्त का शैक्षणिक नाम बिजय कुमार साव और घर का नाम मिठाईलाल है।
  • निशान्त ने एम ए, एमफिल, पी-एच.डी. (हिंदी) की पढ़ाई जेएनयू से किए हैं।
  • निशान्त वर्तमान में काजी नजरुल विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं।
  • निशान्त की पहली कविता 1993 में मिठाईलाल के नाम से जनसत्ता में प्रकाशित हुई थी।

FAQ

Answer: निशान्त

Answer: 'कविता पाठ आलोचना'

Answer: हिन्दी के युवा आलोचकों/लेखकों को दिया जाता है

Answer: युवा लेखक 45 वर्ष से कम आयु के आलोचकों को दिया जाता है
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.