Home > Current Affairs > International > Wisden names England's Nat Brunt as world's leading female cricketer

विजडन ने इंग्लैंड की नेट ब्रंट को विश्व की अग्रणी महिला क्रिकेटर किया नामित

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Wisden names England's Nat Brunt as world's leading female cricketer Sport 4 min read

नैट साइवर-ब्रंट विश्व में विजडन के अग्रणी क्रिकेटर के रूप में सम्मानित होने वाली इंग्लैण्ड की पहली महिला बन गई हैं। नैट साइवर-ब्रंट को विजडन अपने पुरस्कार सूची में शीर्ष स्थान दिया है। विजडन द्वारा इसमें शामिल वर्ष के पांच क्रिकेटरों में हैरी ब्रूक और मार्क वुड भी शामिल हैं।

नैट साइवर-ब्रंट को 2023 में शानदार फॉर्म के लिए किया नामित:  

  • 2023 में शानदार फॉर्म के बाद साइवर-ब्रंट ने महिला क्रिकेट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी हुए नामित:  

  • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पुरुषों की श्रेणी में अग्रणी क्रिकेटर्स के रूप में शामिल किया गया। पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और 50 ओवर के विश्व कप दोनों में सफलता मिली। 
  • पैट कमिंस, बेन स्टोक्स का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले चार वर्षों में तीन बार प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त  किया है। 
  • बेन स्टोक्स ने 2020, 2021 और 2023 में तीन बार यह सम्मान प्राप्त किया है।
  • पैट कमिंस 2012 में माइकल क्लार्क के बाद विजडन के अग्रणी क्रिकेटर के रूप में नामित होने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति हैं। 

ट्रैविस हेड को मिली विजडन ट्रॉफी: 

  • ट्रैविस हेड ने विजडन ट्रॉफी जीती है। यह ट्रॉफी पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान टेस्ट मैच में किसी पुरुष या महिला द्वारा उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए प्रदान की जाती है। हेड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ उनके 163 रन के लिए विजडन ट्रॉफी दी गई है। 
  • हेली मैथ्यूज को दुनिया की अग्रणी टी20 क्रिकेटर नामित किया गया है।

विजडन ने जारी किए शीर्ष 5 क्रिकेटर्स की सूची:  

  • इसके अलावा टॉप-5 क्रिकेटर्स की सूची भी जारी की गई है। जिसमें मिशेल स्टार्क, उस्मान ख्वाजा, एशले गार्डनर, हैरी ब्रूक और मार्क वुड शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलती हैं नैट साइवर-ब्रंट: 

  • साइवर-ब्रंट की स्टार पावर को मुंबई इंडियंस ने साल की शुरुआत में ही अपने टीम में शामिल किया था, जब उनके £320,000 महिला प्रीमियर लीग सौदे ने उन्हें यूनाइटेड किंगडम की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली महिला एथलीट बना दिया।
  • साइवर-ब्रंट ने पांच पारियों में तीन एकदिवसीय शतक लगाए। जिसमें 72 घंटों के अंतराल में दो एशेज शतक भी शामिल थे।
  • साइवर-ब्रंट ने श्रीलंका के खिलाफ 66 गेंदों में शतक भी बनाया, जो एक नया अंग्रेजी रिकॉर्ड है। 
  • साइवर-ब्रंट को पहले अपने भारी मूल्य टैग को सही ठहराने के लिए डब्ल्यूपीएल में फाइनल के खिलाड़ी और दूसरे शीर्ष रन-स्कोरर के रूप में नामित किया गया था।
  • इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर्स नैट साइवर-ब्रंट ने अपनी टीममेट कैथरीन ब्रंट के साथ 29 मई 2022 को शादी की है।

FAQ

Answer: नैट साइवर-ब्रंट

Answer: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पुरुषों की श्रेणी में अग्रणी क्रिकेटर्स के रूप में शामिल किया है।

Answer: मुंबई इंडियंस

Answer: ट्रैविस हेड को मिली विजडन ट्रॉफी
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.