वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम ने 4 जनवरी, 2024 को नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला। इससे पूर्व वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।
दिनेश के. त्रिपाठी नौसेना में विभिन्न पदों पर कार्य किए :
- संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी सिग्नल संचार अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है।
- दिनेश त्रिपाठी आरंभ में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर कार्य किया। बाद में गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है।
- दिनेश त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली। त्रिपाठी ने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी कार्य किया है। जिसमें प्रमुखतः
- मुंबई में पश्चिमी बेड़े के बेड़ा संचालन अधिकारी,
- नौसेना संचालन निदेशक,
- प्रधान निदेशक नेटवर्क केंद्रित संचालन और
- नई दिल्ली में प्रधान निदेशक नौसेना योजना शामिल हैं।
- जून 2019 में वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें केरल के एझिमाला में प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया था।
- वे जुलाई 2020 से मई 2021 तक नौसेना संचालन के महानिदेशक थे।
- इस अवधि में काफी नौसेना समुद्री संचालन देखे गए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि नौसेना 'युद्ध के लिए हमेशा तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए सक्षम बल' बनी रहे।
- बाद में, जून 2021 से फरवरी 2023 तक उन्होंने कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्य किया।
वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के बारे में:
- सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र रहे हैं। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था।
- एडमिरल दिनेश त्रिपाठी डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से स्नातक हैं, जहाँ उन्हें थिमैया पदक से सम्मानित किया गया था।
- उन्होंने नेवल हायर कमांड कोर्स पूरा किया और 2007-08 में यूएस नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड्स में भी भाग लिया। जहाँ उन्होंने प्रतिष्ठित रॉबर्ट ई बेटमैन इंटरनेशनल पुरस्कार जीता।
- वाइस एडमिरल त्रिपाठी को कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
भारतीय नौसेना के बारे में:
- भारतीय नौसेना की स्थापना 26 जनवरी 1950 को किया गया। यह केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है। इसका राष्ट्रपति नौसेना का सर्वोच्च कमांडर होता है।
- नौसेनाध्यक्ष: एडमिरल आर. हरि कुमार
- नौसेना दिवस: 4 दिसंबर
- भारतीय थल और वायु सेना की सात-सात कमान हैं जबकि भारतीय नौसेना की तीन कमान हैं।
- भारतीय सशस्त्र बलों के दो 'ट्राई-सर्विसेज़' या 'त्रि-सेवा कमांड' भी हैं।
- अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी), जिसका नेतृत्व तीनों सेनाओं के अधिकारी करते हैं।
- जबकि ‘स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड’ भारत की परमाणु संबंधित गतिविधियों के लिए उत्तरदायी है।