Home > Current Affairs > National > TN leads in electronics exports with a $9.6 billion record in FY23-24

वित्त वर्ष 2023-24 में 9.6 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड के साथ तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में शीर्ष पर

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
TN leads in electronics exports with a $9.6 billion record in FY23-24 Industry 4 min read

तमिलनाडु ने वित्त वर्ष 2023-24 में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में रिकॉर्ड तोड़ 9.56 बिलियन डॉलर की उपलब्धि हासिल की है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात की कुल राष्ट्रीय भागीदारी का लगभग 33% था। 

तमिलनाडु पिछले वित्त वर्ष से दोगुना निर्यात किया:   

  • तमिलनाडु की वित्त वर्ष 2022-23 में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात की हिस्सेदारी 5.37 बिलियन डॉलर से लगभग दोगुनी हो गई है। 
  • राज्य के उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा ने ट्वीट किया कि "राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र अभी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना शुरू कर रहा है।" तमिलनाडु "अगले वित्त वर्ष तक एक और सर्वकालिक उपलब्धि प्राप्त करने की ओर प्रयासरत है"। 

इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में अन्य भारतीय राज्यों की स्थिति: 

  • इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में कर्नाटक ने लगभग $4.6 बिलियन का निर्यात किया है। कर्नाटक का यह निर्यात तमिलनाडु से आधा है। कर्नाटक कुल राष्ट्रीय निर्यात का लगभग 16% साझा करता है। कर्नाटक शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक राज्यों की सूची में दूसरे स्थान पर है।
  • कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के साथ लगभग बराबरी पर है। उत्तर प्रदेश ने 4.46 बिलियन डॉलर मूल्य का निर्यात किया है। उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का 15.32% भाग प्राप्त किया। वित्त वर्ष 2023-24 में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में शीर्ष राज्यों की स्थिति को निम्न तालिका में देखा जा सकता है: 

राज्य 

निर्यात  (डॉलर में) 

राष्ट्रिय निर्यात में भागीदारी 

तमिलनाडु

9.56 बिलियन

33%

कर्नाटक

4.6 बिलियन

16%

उत्तर प्रदेश

4.46 बिलियन

15.32%

महाराष्ट्र 

3 बिलियन

10.62% 

गुजरात

2.75 बिलियन

9.43%

दिल्ली

1.51 बिलियन

5.18%

हरियाणा 

698 मिलियन 

2.4% 

तेलंगाना

610.62 मिलियन

2.1%

इंजीनियरिंग उत्पाद तमिलनाडु की सबसे बड़ी निर्यात सामग्री: 

  • इंजीनियरिंग उत्पाद तमिलनाडु की सबसे बड़ी निर्यात सामग्री है। इसका वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 17 बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ। इसके साथ ही तमिलनाडु से निर्यातित अन्य सामग्रीयों में मुख्यतः शामिल हैं:
    • 4.7 अरब डॉलर पर रेडीमेड परिधान
    • 2 अरब डॉलर पर सूती यार्ड और कपड़े 
    • 1.66 अरब डॉलर पर चमड़ा और चमड़े का सामान राज्य के लिए शीर्ष पांच निर्यात श्रेणियों में आते हैं।

कुल निर्यात में तमिलनाडु का देश में तीसरा स्थान: 

  • वित्त वर्ष 2023-24 में तमिलनाडु का कुल निर्यात $43.55 बिलियन का था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग सामान का योगदान लगभग 62% था। 
  • गुजरात ( 134.4 अरब डॉलर) और 
  • महाराष्ट्र (67.2 अरब डॉलर) के बाद तमिलनाडु भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है।

इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में राष्ट्रिय परिदृश्य:  

  • भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग ने निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में $29.12 बिलियन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23.6% की पर्याप्त वृद्धि है। भारत के कुल निर्यात में 3% की कमी के बाबजूद यह वृद्धि विशेष महत्व रखती है।

भारत के शीर्ष निर्यात बाजार: 

  • केंद्रीय वाणिज्य विभाग, भारत सरकार के अनुसार भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के शीर्ष निर्यात गंतव्यों में शामिल हैं:
    • संयुक्त राज्य अमेरिका
    • संयुक्त अरब अमीरात
    • नीदरलैंड
    • यूनाइटेड किंगडम
    • इटली

FAQ

Answer: तमिलनाडु

Answer: 9.6 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्यात के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

Answer: इंजीनियरिंग उत्पाद, तमिलनाडु की सबसे बड़ी निर्यात सामग्री रही है
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.