Home > Current Affairs > International > The Navies Of India And Bangladesh Engage In CORPAT And Ex-Bongosagar

भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने कॉरपेट और बोंगोसागर अभ्यास किया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
The Navies Of India And Bangladesh Engage In CORPAT And Ex-Bongosagar Defence 4 min read

भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के मध्य द्विपक्षीय अभ्यास का चतुर्थ संस्करण बोंगोसागर-23 तथा दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा कॉर्डिनेटेड पेट्रोल- (समन्वित गश्ती-कॉरपेट) का 5वां संस्करण 07 से 09 नवंबर 2023 तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में संचालित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के निकट संयुक्त गश्त की: 

  • दोनों देशों की नौसेनाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के निकट संयुक्त गश्त की और बाद में इंटरऑपरेबिलिटी (अंतरसंचालनीयता) बढ़ाने के लिए समुद्री अभ्यास किया।
  • भारतीय नौसेना के जहाज कुठार, किल्टान और समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) डोर्नियर ने बांग्लादेश नौसेना के जहाज अबू बक्र, अबू उबैदा और एमपीए के साथ अभ्यास में भाग लिया।
  • जहाजों ने कम्युनिकेशन ड्रिल, सरफेस गन-शूट, सामरिक युद्धाभ्यास तथा अन्य अभ्यास किए जो स्टीम पास्ट के साथ समाप्त हुए। 
  • कॉरपेट-23 में दोनों नौसेनाओं के बीच पहला मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास भी हुआ, जिसमें समुद्र में खोज और बचाव परिदृश्य का अभ्यास किया गया था।
  • नियमित द्विपक्षीय अभ्यास तथा समन्वित गश्ती ने दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को मजबूत किया है।

आईएनएस कुठार और आईएनएस किल्टान: 

  • आईएनएस कुठार एक स्वदेश निर्मित गाइडेड-मिसाइल कार्वेट है, जबकि आईएनएस किल्टान एक स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी कार्वेट है। 
  • दोनों जहाज विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं, जो पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के ऑपरेशनल कमान के अंतर्गत काम करता है।

भारत-बांग्लादेश संबंध: 

  • बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता देने वाला भारत पहला देश था। 
  • भारत ने दिसंबर 1971 में ही बांग्लादेश की आज़ादी के तुरंत बाद देश के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किये।
  • भारत का बांग्लादेश के साथ सभ्यतागत, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक संबंध हैं।
  • भारत के पूर्वी पड़ोसी के रूप में इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण इसका रणनीतिक महत्त्व है।
  • बांग्लादेश, भारत को बंगाल की खाड़ी तक पहुँच और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ व्यापार तथा संपर्क हेतु एक प्रमुख मार्ग प्रदान करता है। साथ ही यह भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों तक सुविधानक पहुँच सुनिश्चित करता है।

भारत और बांग्लादेश के मध्य रक्षा सहयोग:

  • दोनों देश आपस में 4096.7 किमी. की सीमा साझा करते हैं। यह भारत द्वारा अपने किसी भी पड़ोसी देश के साथ साझा की जाने वाली सबसे लंबी स्थलीय सीमा है।
  • असम, पश्चिम बंगाल, मिज़ोरम, मेघालय और त्रिपुरा की सीमा बांग्लादेश से लगती है।
  • दोनों देशों के बीच संयुक्त अभ्यास का आयोजन भी नियमित रूप से किया जाता है- सेना (संप्रीति अभ्यास) और नौसेना (बोंगोसागर अभ्यास)।
  • भारतीय उपमहाद्वीप में बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। अप्रैल-नवंबर 2022 के दौरान भारत ने बांग्लादेश को 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया।
  • भारत और बांग्लादेश दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क), बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (बिम्सटेक) तथा हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) जैसे बहुपक्षीय मंचों के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

FAQ

Answer:- बांग्लादेश

Answer:- भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के द्वारा कॉर्डिनेटेड पेट्रोल- (समन्वित गश्ती-कॉरपेट) का 5वां संस्करण 07 से 09 नवंबर 2023 तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में संचालित किया गया था।

Answer:- भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के मध्य द्विपक्षीय अभ्यास का चतुर्थ संस्करण बोंगोसागर-23 आयोजित किया|

Answer:- भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के द्वारा कॉर्डिनेटेड पेट्रोल- (समन्वित गश्ती-कॉरपेट) का 5वां संस्करण 07 से 09 नवंबर 2023 तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में संचालित किया गया था।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.