राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 प्रदान किए।
सबसे स्वच्छ शहर (एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में):
- वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया है।
- इसी श्रेणी में नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा।
- मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार सात बार से देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है।
- ऐसा पहली बार हुआ है जब स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में दो शहरों को पहला स्थान मिला हो।
सबसे स्वच्छ शहर (एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में):
- एक लाख से कम जनसंख्या वाली श्रेणी में महाराष्ट्र के सास्वाद को सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है।
- इसके बाद स्वच्छ शहरों में महाराष्ट्र के लोनावला और छत्तीसगढ़ के पाटन को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
सबसे स्वच्छ राज्य:
- राज्यों की श्रेणी में स्वच्छता के लिए महाराष्ट्र को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- मध्य प्रदेश को दूसरा और छत्तीसगढ़ को तीसरा स्वच्छ राज्य का पुरस्कार दिया गया है।
सबसे स्वच्छ गंगा नगर:
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज ने स्वच्छ गंगा शहरों में शीर्ष दो स्थान हासिल किए।
सबसे स्वच्छ राजधानी:
- भोपाल (मध्यप्रदेश) को सबसे स्वच्छ राजधानी के रूप में चुना गया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ शीर्ष 10 शहर:
रैंक
|
2023
|
2022
|
1
|
इंदौर और सूरत
|
इंदौर
|
2
|
NA
|
सूरत
|
3
|
नवी मुंबई
|
नवी मुंबई
|
4
|
विशाखापत्तनम
|
विशाखापत्तनम
|
5
|
भोपाल
|
विजयवाड़ा
|
6
|
विजयवाड़ा
|
भोपाल
|
7
|
एनडीएमसी
|
तिरुपति
|
8
|
तिरुपति
|
मैसूरु
|
9
|
ग्रेटर हैदराबाद
|
एनडीएमसी
|
10
|
पुणे
|
अंबिकापुर
|
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023:
- वर्ष 2023 में स्वच्छ सर्वेक्षण का आठवाँ संस्करण लॉन्च किया गया था।
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की थीम वेस्ट टू वेल्थ थी।
- बड़े पैमाने पर नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए शहरों को शहरी स्वच्छता की स्थिति में सुधार करने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रतिस्पर्धी ढाँचे के रूप में वर्ष 2016 में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत की गई थी।
- पिछले कुछ वर्षों में, स्वच्छ सर्वेक्षण विश्व में सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण के रूप में उभरा है।
- 2016 में शुरू हुए इस सर्वेक्षण में शुरुआत में केवल 73 प्रमुख शहरों को शामिल किया गया था और 2023 में यह संख्या 4,477 हो गई है।
इसके बारे में पढ़ें- स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में इंदौर शीर्ष पर