Home > Current Affairs > National > State Conclave on Yuga Yugeen Bharat Museum inaugurated in New Delhi

युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन हुआ

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
State Conclave on Yuga Yugeen Bharat Museum inaugurated in New Delhi Summit and Conference 4 min read

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के जीएलएएम (गैलरी, पुस्तकालय, अभिलेखागार और संग्रहालय) प्रभाग ने नई दिल्ली में तीन दिवसीय (1-3 अगस्त 2024) 'आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय कॉन्क्लेव' का आयोजन किया है। 

कॉन्क्लेव में उन तरीकों और मामलों पर चर्चा होगी जिनसे राज्य सरकार और अन्य हितधारक नई दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय-युग युगीन भारत संग्रहालय- बनाने की केंद्र सरकार की परियोजना में योगदान कर सकते हैं।

राज्य संग्रहालय कॉन्क्लेव का उद्घाटन किसने किया?

'आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन' का उद्घाटन 1 अगस्त 2024 को केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया।

इसमें दिल्ली में विभिन राज्य सरकारों के रेजिडेंट कमिश्नर, संग्रहालयों के निदेशकों, अधीक्षकों, क्यूरेटर, प्रोफेसरों और देश भर के शोधकर्ताओं  भाग  ले रहे हैं।

राज्य संग्रहालय कॉन्क्लेव का उद्देश्य क्या है?

यह कॉन्क्लेव केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा सर्वोत्तम वैश्विक प्रथाओं के साथ नई दिल्ली में दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय - युग युगीन भारत संग्रहालय के निर्माण पर हितधारकों से इनपुट प्राप्त करने के लिए किए गए अभ्यासों की एक श्रृंखला का हिस्सा है। 

इस विशेष सम्मेलन का उद्देश्य राज्य सरकार से उनके पास मौजूद ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कलाकृतियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना है जिन्हें आगामी संग्रहालय में प्रदर्शित किया जा सकता है।

कॉन्क्लेव में यह भी पता लगाया जाएगा कि कैसे कोई राज्य प्रस्तावित युग युगीन भारत संग्रहालय की स्थापना में सहयोगी बन सकता है।

युग युगीन भारत संग्रहालय के बारे में

  • केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार नई दिल्ली में रायसीना हिल के पास स्थित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक क्षेत्र में युग युगीन भारत संग्रहालय स्थापित करेगी। 
  • भारत सरकार नई दिल्ली में  स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय को नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में स्थानांतरित कर इसे युगे युगीन भारत संग्रहालय के रूप में विकसित करने की योजना है। 
  • वर्तमान में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के कार्यालयों हैं। 
  • 1,54,000 वर्गमीटर में फैला प्रस्तावित संग्रहालय दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय होगा। 
  • युग युगीन भारत संग्रहालय को फ्रांस के साथ साझेदारी में विकसित किया जा रहा है।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट 

  • सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट 2019 में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई दिली में  एक पुनर्विकास परियोजना है। 
  • 20,000 करोड़ रुपये की परियोजना  में संसद भवन, केंद्रीय सचिवालय सहित राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक 3.2 किलोमीटर की दूरी का पुनर्विकास, राष्ट्रीय संग्रहालय को नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में स्थानांतरित करना आदि शामिल हैं। 
  • इसमें भारत के प्रधान मंत्री और उपराष्ट्रपति के लिए नए आवासो  का निर्माण भी  शामिल है।
  • इस योजना के तहत  सभी परियोजनाओं को 2026 तक चरणबद्ध और क्रमिक तरीके से पूरा करना है।

FAQ

उत्तर: 1-3 अगस्त 2024 तक नई दिल्ली में।

उत्तर : केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय

उत्तर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने।

उत्तर: नई दिल्ली में रायसीना हिल्स के पास नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में।

उत्तर: फ्रांस

उत्तर : 2019 में , इसमें राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक 3.2 किलोमीटर की दूरी का पुनर्विकास किया जाएगा, जिसमें संसद भवन, केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रीय संग्रहालय को नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में स्थानांतरित करना आदि शामिल हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.