अपने अस्तित्व में आने के सिर्फ तीन दिन बाद, पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के करीबी, संजय सिंह की अध्यक्षता वाले नव-निर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को 'राष्ट्रीय खेल के प्रावधानों का उल्लंघन' करने के आधार पर निलंबित कर दिया गया।
- खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द करते हुए संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है।
क्यों लिया गया फैसला -
- खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ के नये अध्यक्ष संजय सिंह को कुश्ती की अंडर-15 और अंडर-20 आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा के बाद निलंबित कर दिया।
- भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजय सिंह ने अंडर-15 और अंडर-20 आयुवर्ग के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित कराने की घोषणा की थी।
- मंत्रालय ने कहा कि ये घोषणा जल्दबाजी में की गई और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई।
- मंत्रालय ने बताया कि ऐसे निर्णय महासंघ की कार्यकारी समिति लेती है, जिसके समक्ष इस प्रकार का एजेंडा विचार के लिए रखा जाना आवश्यक होता है।
कुश्ती महासंघ के कामकाज के लिए तदर्थ समिति के गठन का अनुरोध:
- सरकार ने भारतीय ओलंपिक संघ से भारतीय कुश्ती महासंघ के कामकाज को देखने के लिए तदर्थ समिति गठन करने का अनुरोध किया।
अस्थायी या तदर्थ समिति:
- प्रयोजन विशेष के लिये तदर्थ समिति का निर्माण किया जाता है और कार्य पूरा होने के पश्चात् इसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। यह दो प्रकार की होती हैं-
- जाँच समितियाँ: किसी तात्कालिक घटना की जाँच के लिये।
- सलाहकार समितियाँ: किसी विधेयक इत्यादि पर विचार करने के लिये।
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के बारे में:
- भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) कुश्ती की एक शासी निकाय है।
- इसकी स्थापना 1958 में हुई थी ।
- मुख्यालय- नई दिल्ली
- यह कुश्ती से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करता है
- यह ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए कुश्ती खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें बढ़ावा देता है।