Home > Current Affairs > National > SNA hosting 'Shakti-Festival of Music & Dance' at 7 Shaktipeeths

एसएनए 7 शक्तिपीठों पर 'संगीत और नृत्य के शक्ति-महोत्सव' का आयोजन कर रहा

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
SNA hosting 'Shakti-Festival of Music & Dance' at 7 Shaktipeeths Art and Culture 4 min read

संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) 9 से 17 अप्रैल 2024 तक देश के सात भिन्न-भिन्न शक्तिपीठों में ‘शक्ति-संगीत और नृत्य का एक उत्सव’ महोत्सव का आयोजन कर रही है। 

  • एसएनए, कला प्रवाह श्रृंखला के तहत, मंदिर परंपराओं को देश में पुनर्जीवित करने के लिए 'शक्ति संगीत और नृत्य का एक उत्सव' नाम से एक आयोजन कर रही है। यह उत्सव पवित्र नवरात्रि के दौरान अप्रैल 2024 में किया जा रहा है।
  • चूंकि नवरात्रि नौ देवियों की शक्ति का प्रतीक है। इसलिए एसएनए 9 से 17 अप्रैल 2024 तक देश के विभिन्न हिस्सों के सात शक्तिपीठों में मंदिर परंपराओं का उत्सव मना रही है।

गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर से हुआ उद्घाटन: 

  • शक्ति उत्सव का उद्घाटन 9 अप्रैल 2024 को गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में किया गया। इसके बाद इस महोत्सव का आयोजन देश के सात भिन्न शक्तिपीठों में किया जाएगा। इनमें प्रमुखतः शामिल हैं:
    • गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर (असम) 
    • कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर (महाराष्ट्र) 
    • कांगड़ा के ज्वालामुखी मंदिर (हिमाचल प्रदेश)
    • उदयपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर (त्रिपुरा) 
    • बनासकांठा के अंबाजी मंदिर (गुजरात) 
    • देवघर के जय दुर्गा शक्तिपीठ (झारखंड)
    • उज्जैन के शक्तिपीठ मां हरसिद्धि मंदिर (मध्य प्रदेश) 
  • इस उत्सव का समापन उज्जैन के शक्तिपीठ मां हरसिद्धि मंदिर (मध्य प्रदेश) में 17 अप्रैल, 2024 को किया जाएगा।

संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) के बारे में:  

  • एसएनए भारत सरकार द्वारा स्थापित भारत की संगीत एवं नाटक की राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी अकादमी है। एसएनए का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने एक संसदीय प्रस्ताव द्वारा एक स्वायत्त संस्था के रूप में संगीत नाटक अकादमी की स्थापना किया था। जिसके तहत 1953 में अकादमी की स्थापना हुई। बाद में वर्ष 1961 में अकादमी भंग कर दी गई और इसे नए रूप में संगठित किया गया। 
  • फिर सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 के अंतर्गत यह संस्था पंजिकृत की गई। इसकी नई परिषद् और कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। अब अकादमी इसी रूप में कार्य कर रही है।
  • एसएनए, संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से व्यक्त समृद्ध अमूर्त विरासत के संरक्षण तथा प्रचार के लिये समर्पित भारत में शीर्ष निकाय है। 
  • एसएनए का प्रबंधन इसकी सामान्य परिषद द्वारा किया जाता है, जिसके अध्यक्ष को पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।
  • एसएनए का पंजीकृत कार्यालय रविंद्र भवन, नई दिल्ली में स्थित है। 
  • एसएनए, संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करते हुए, भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • एसएनए नृत्य, संगीत और थियेटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 वर्ष से कम आयु के कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करता है। 
  • एसएनए के प्रथम अध्यक्ष: डॉ. पी.वी. राजमन्नार थे।
  • एसएनए के वर्तमान अध्यक्ष: डॉ. संध्या पुरेचा हैं।

FAQ

Answer: संगीत नाटक अकादमी (एसएनए)

Answer: सात

Answer: गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर (असम)

Answer: उज्जैन के शक्तिपीठ मां हरसिद्धि मंदिर (मध्य प्रदेश)
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.