एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने 9वें महिला एशिया कप टी20 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट जो 19 से 28 जुलाई 2024 तक श्रीलंका के दांबुला में आयोजित किया जाएगा ,के कार्यक्रम की घोषणा की है। भारत इस समय महिला एशिया कप टी20 कप का चैंपियन है।
एसीसी के मुताबिक, टूर्नामेंट में सभी अधिकारी महिलाएं होंगी। बांग्लादेश में आयोजित महिला एशिया कप के पिछले संस्करण में, एसीसी ने पहली बार केवल महिलाओं को मैच रेफरी और अंपायर के रूप में नियुक्त किया था।
महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 2024 संस्करण में आठ एशियाई टीमें शामिल होंगी। 2022 में बांग्लादेश में आयोजित पिछले संस्करण में केवल सात टीमों ने भाग लिया था।
इस बार की प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ महिला प्रीमियर कप 2024 के सेमीफाइनलिस्ट - संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, नेपाल और थाईलैंड शामिल होंगे।
भारत, पाकिस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है.
ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया हैं।
प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 26 जुलाई को सेमीफाइनल खेलेंगी और फाइनल 28 जुलाई को खेला जाएगा।
2004 से,महिला एशियाई कप क्रिकेट का आयोजन एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा द्विवार्षिक आयोजन के रूप में किया जाता रहा है। यह आयोजन या तो 50 ओवर के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) प्रारूप में या टी-20 प्रारूप में खेला जाता है।
पहला महिला एशियाई कप वनडे प्रारूप में 2004 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था। भारत ने फाइनल में मेजबान श्रीलंका को हराकर उद्घाटन महिला एशियाई कप जीता था।
भारत टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारत की सभी आठ टीम फाइनल में पहुंची है, सात बार उसने जीत हासिल की है,लेकिन 2018 के फाइनल में भारतीय टीम बांग्लादेश से हार गई।
वर्ष |
मेजबान देश |
प्रारूप |
विजेता |
उपविजेता |
2004 |
श्रीलंका |
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय |
भारत |
श्रीलंका |
2005-06 |
पाकिस्तान |
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय |
भारत |
श्रीलंका |
2006 |
भारत |
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय |
भारत |
श्रीलंका |
2008 |
श्रीलंका |
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय |
भारत |
श्रीलंका |
2012 |
चीन |
टी 20 |
भारत |
पाकिस्तान |
2016 |
थाईलैंड |
टी 20 |
भारत |
पाकिस्तान |
2018 |
मलेशिया |
टी 20 |
बांग्लादेश |
भारत |
2022 |
बांग्लादेश |
टी 20 |
भारत |
श्रीलंका |
2024 |
श्रीलंका |
टी 20 |
- |
- |
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की स्थापना 1983 में नई दिल्ली में एक बैठक में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन के रूप में की गई थी। 1993 में इसका नाम बदलकर एशियाई क्रिकेट परिषद कर दिया गया।
यह एशियाई क्षेत्र में पुरुष और महिला क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से संबद्ध है।
सदस्य: वर्तमान में, 25 देश एसीसी के सदस्य हैं। बांग्लादेश, भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, सिंगापुर और श्रीलंका इसके संस्थापक सदस्य हैं।
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
अध्यक्ष: जय शाह.