Home > Current Affairs > National > Sansad Khel Mahakumbh' 3.0 kicks off at Luhnu Cricket Ground, Bilaspur

बिलासपुर के लूहणू क्रिकेट ग्राउंड से ‘सांसद खेल महाकुंभ’ 3.0 का शुभारंभ

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Sansad Khel Mahakumbh' 3.0 kicks off at Luhnu Cricket Ground, Bilaspur Sport 4 min read

केंद्रीय मंत्री, माननीय अनुराग सिंह ठाकुर ने 5 मार्च 2024 को बिलासपुर स्थित लूहणू क्रिकेट ग्राउंड में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ किया। 

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ बने मुख्य अतिथि: 

  • इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ उपस्थित थे। 

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा ‘खेलोगे तब खिलोगे’ पर आधारित: 

  • इस खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन की प्रेरणा अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलोगे तभी खिलोगे’ को बताया। 
  • हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने, खिलने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सांसद खेल महाकुंभ सबसे बड़ा मंच बना है। 

75,000 खिलाड़ी लेंगे भाग:  

  • इसके दो सफल संस्करणों के बाद बिलासपुर के लूहणू मैदान में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का शुभारंभ हुआ। 
  • लूहणू क्रिकेट ग्राउंड बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में एक क्रिकेट मैदान है।
  • इस सांसद खेल महाकुंभ के पहले संस्करण में 40,000 और दूसरे संस्करण में 45,000 लोग  शामिल हुए थे। इस तीसरे संस्करण में 75,000 खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।

देश भर में 300 सांसद खेल का आयोजन: 

  • प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा पर पूरे देश में लगभग 300 सांसद अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन करवा रहे हैं। सांसद खेल महाकुंभ की लोकप्रियता इतनी है की युवा पूरी तरह से नशे से दूर होकर खेलों में अपना करियर बनाने जा रहे हैं। 

पाँच खेलों को शामिल किया: 

  • इस बार खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। 
  • गांव/पंचायत स्तर की टीमों को सभी खेल विधाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • लिंग समानता को बढ़ावा देने के लिए लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई जाएंगी।

सांसद खेल महाकुंभ के बारे में: 

  • इसका शुभारंभ वर्ष 2018 में किया गया था।    
  • 2018 में आयोजित प्रथम सांसद खेल महाकुंभ 1.0 में 1400 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। इसमें  42,700 से अधिक युवाओं ने 5 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और क्रिकेट) में प्रदर्शन किया। 
  • इसमें 800 से अधिक पंचायतों और 5000 से अधिक गांवों के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतिभागियों को 20 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।

दूसरे सांसद खेल महाकुंभ 2.0: 

  • 2023 में आयोजित दूसरे सांसद खेल महाकुंभ 2.0 का आयोजन उत्तर प्रदेश के बस्ती में किया गया। 
  • प्रधानमंत्री मोदी ने 18 जनवरी, 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया था।
  • इसमें 2300 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। जिसमें 45,700 से अधिक युवाओं ने प्रदर्शन किया। 
  • इसमें 1000 से अधिक लड़कियां शामिल थीं। 
  • 2023 में 7 खेल विधाओं (बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, कुश्ती और एथलेटिक्स) को शामिल किया गया था। इसमें 800 से अधिक पंचायतों और 5000 से अधिक गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 50 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी।

FAQ

उत्तर : लूहणू क्रिकेट ग्राउंड बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

उत्तर : 2018

उत्तर : उत्तर प्रदेश के बस्ती

उत्तर : पाँच: वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.